IPL 2026 के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं ये 5 धाकड़ गेंदबाज, आखिरी बार मैदान पर बल्लेबाजों के उड़ाएंगे स्टंप!

Bowler Who Can Retire After IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं. हर साल बड़े-बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं, वहीं कुछ अपने IPL करियर का अंत भी करते हैं. पिछले IPL के बाद आर अश्विन और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज रिटायर हो गए. IPL 2026 के बाद भी कुछ गेंदबाज रिटायर हो सकते हैं.

Mohammed Shami Bhuvneshwar Kumar
1 / 6

Bowler Who Can Retire After IPL: रनों की फैक्टरी माने जाने वाले IPL में गेंदबाजों ने भी अपना लोहा मनवाया है. अगर IPL में फैंस को बहुत आनंद आया है, तो उसकी एक वजह गेंदबाज भी हैं क्योंकि हर मैच में अगर लगातार रनों का अंबार ही लगता रहता तो एक वक्त के बाद सारे क्रिकेट प्रशंसकों को मजा नहीं आता. लेकिन यह गेंदबाज ही थे जिनकी वजह से IPL का रोमांच कभी कम नहीं हुआ. आइए देखते हैं वो कौन-कौन से गेंदबाज हैं, जिनका जादू हमें आखिरी बार IPL 2026 में देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा 2 / 6

गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इशांत की बढ़ती उम्र के कारण वे बहुत कम मैच खेल पाते हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि IPL 2026 उनका आखिरी सीजन साबित हो सकता है.

विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट3 / 6

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. कुछ दिनों में वो जल्द ही 37 साल के हो जाएंगे. अगर उनके लिए IPL का सीजन अच्छा नहीं रहा, तो वो इस लीग को अलविदा कह सकते हैं.

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी4 / 6

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी लिस्ट में आता है. वे इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उनका पिछला IPL सीजन बहुत खराब गया था. 35 वर्षीय शमी के लिए आईपीएल में धमाकेदार वापसी करना काफी मुश्किल होगा. उन पर हमेशा चोटों का खतरा मंडराता रहता है. अगर IPL 2026 उनके लिए अच्छा नहीं रहा तो यह उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार5 / 6

टीम इंडिया के एक और महान गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम इस लिस्ट में आता है. वो अब सिर्फ टी-20 लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं. भारतीय टीम में आखिरी बार उन्हें चार साल पहले देखा गया था. भुवी के लिए IPL 2026 को उनका अंतिम आईपीएल सीजन बना सकता है.

हर्षल पटेल

हर्षल पटेल6 / 6

IPL में कभी पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल का भी आखिरी IPL हो सकता है. 35 साल के हर्षल के लिए पिछला सीजन भूलने लायक रहा था. ऐसे में अगर IPL 2026 उनके लिए अच्छा नहीं जाता, तो वो रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन