स्पॉट फिक्सिंग से लेकर मैदान पर थप्पड़ तक... IPL के वो 7 बड़े विवाद जिन्होंने हिला दी थी क्रिकेट की दुनिया!

Controversies of IPL: इंडियन प्रीमियर लीग का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है. इसी वजह से इस बड़े टूर्नामेंट की छवि पर भी असर पड़ा है. आइए IPL के कुछ बड़े विवादों के बारे में जानते हैं.

Shahrukh Khan Sreesanth
1 / 8

Controversies of IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. IPL के पिछले 18 साल काफी यादगार साबित हुए हैं. फैंस को कई रोमांचक पल देखने को मिले हैं. इंडियन प्रीमियर लीग का विवादों से भी पुराना नाता रहा है. आइए IPL इतिहास के 7 सबसे बड़े विवादों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

हरभजन सिंह-श्रीसंत की लड़ाई

हरभजन सिंह-श्रीसंत की लड़ाई2 / 8

2008 के IPL में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को मोहाली में हराया. इसके बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को छप्पड़ जड़ दिया. बाद में श्रीसंत रोते हुए नजर आए थे. यह घटना काफी विवादों में रही.

विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग के आरोप

स्पॉट फिक्सिंग के आरोप3 / 8

2012 में स्पॉट फिक्सिंग का मामला चर्चा में रहा. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चवण का नाम भी सामने आया और उन्हें बैन कर दिया गया. इस विवाद ने पूरी दुनिया में IPL का नाम खराब किया.

रवींद्र जडेजा पर लगा था बैन

रवींद्र जडेजा पर लगा था बैन4 / 8

IPL 2010 में रवींद्र जडेजा काफी विवादों में रहे. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ डील से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने और मुंबई इंडियंस के साथ बात करके कुछ नियमों का उल्लंघन किया. इसी कारण BCCI ने उन्हें एक साल का बैन कर दिया.

विज्ञापन

वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख खान का विवाद

वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख खान का विवाद5 / 8

2012 में बॉलीवुड के स्टार और KKR के मालिक शाहरुख खान की IPL मैच के बाद सिक्योरिटी स्टाफ से बहस हो गई थी. इसी वजह से MCA ने शाहरुख को 5 साल के लिए स्टेडियम में आने से बैन कर दिया.

कोच्ची टस्कर्स को IPL से हटाना

कोच्ची टस्कर्स को IPL से हटाना6 / 8

कोच्ची टस्कर्स केरला 2011 के IPL के लिए पैसा नहीं जमा पाए. BCCI ने इसी वजह से कोच्ची को IPL से बैन कर दिया. इसी वजह से कोच्ची सिर्फ एक ही सीजन खेल पाई और काफी घाटे में रही.

विज्ञापन

ललित मोदी को IPL से हटाना

ललित मोदी को IPL से हटाना7 / 8

IPL के फाउंडर और चेयरमैन ललित मोदी को 2010 में अपने पद से हटा दिया गया और बाद में बैन किया गया. उन पर 22 अलग-अलग तरह के आरोप लगे थे, जिसमें नई टीमों की बिड के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप भी शामिल था. यह फैसला काफी विवादों में रहा.

लुक पॉमेर्सबैक की गिरफ्तारी

लुक पॉमेर्सबैक की गिरफ्तारी8 / 8

मई 2012 में ल्यूक पॉमेर्सबैक को IPL के बीच भारत के एक होटल में महिला के साथ दुर्व्यवहार और निजी विवाद से जुड़े आरोप लगे थे. इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया. IPL के दौरान यह मामला काफी विवादों में रहा और कोर्ट तक पहुंचा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन