Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: बीच मैच फोन चलाना पड़ा भारी! वैभव सूर्यवंशी के बगल में बैठे इस शख्स पर BCCI लेगी सख्त एक्शन?

Rajasthan Royals Manager in Trouble: आईपीएल 2026 के बीच अब राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. मैच के दौरान डगआउट में बैठकर वो फोन चला रहे थे और इसी को लेकर अब उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सकता है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 12, 2026 11:55
Rajasthan Royals Manager in Trouble
मोबाइल चलाना पड़ेगा भारी!

Rajasthan Royals Manager in Trouble: IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर विवादों के घेरे में आ चुके हैं. 10 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ था. इस मैच के दौरान एक समय कैमरा RR के डगआउट की ओर गया. इसी बीच टीम मैनेजर रोमी भिंडर मोबाइल चलाते हुए नजर आए और वैभव सूर्यवंशी भी फोन की स्क्रीन पर देख रहे थे. अब नियमों का उल्लंघन करने को लेकर भिंडर के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सकता है.

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान रॉयल्स की रन चेज के दौरान 11वें ओवर में रोमी भिंडर डगआउट में बैठकर मोबाइल चलाते हुए नजर आए. इसी बीच वैभव सूर्यवंशी उनके पास बैठे थे. IPL की वेबसाइट पर PMOA प्रोटोकॉल 2026 दिए गए हैं. नियमों के अनुसार टीम मैनेजर या मीडिया मैनेजर को अपने साथ फोन लाने की अनुमति है लेकिन डगआउट में इनका उपयोग करना नियमों का उल्लंघन है. भिंडर से एंटी करप्शन टीम द्वारा सवाल पूछे जा सकते हैं. बता दें कि अभी IPL की ओर से कोई भी आधिकारिक स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

---विज्ञापन---

IPL के एक अधिकारी ने TOI से बात करते हुए कहा, ‘मैनेजर्स और मीडिया मैनेजर्स फोन ला सकते हैं लेकिन उनका उपयोग को लेकर नियम एकदम साफ हैं. डगआउट में फोन का उपयोग करना बहुत संगीन गलती है, क्योंकि रोमी खिलाड़ियों के करीब बैठे थे, जिन्होंने उनकी स्क्रीन देखी थी. इसमें कोई भूल-चूक नहीं हो सकती. अब मामला अधिकारियों के हाथ में है, जो इसकी जांच करेंगे.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: KKR फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ 18 करोड़ का ये मैच विनर! पलटेगा टीम की खराब किस्मत?

ललित मोदी ने सख्त कदम उठाने की कर दी मांग

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने X पर पोस्ट डालते हुए राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की. उन्होंने लिखा, ‘डगआउट में फोन चलाना पूरी तरह से गलत है. क्या यह सच में हुआ है? मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं हुआ हो लेकिन अगर हुआ है, तो फिर IPL गवर्निंग काउंसिल को तुरंत कदम उठाना चाहिए.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: अंपायर से ‘बदतमीजी’ करने पर फंसे नीतीश राणा, BCCI ने उठाया सख्त कदम, लगा भारी जुर्माना

First published on: Apr 12, 2026 11:55 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.