IPL 2026: अंपायर से 'बदतमीजी' करने पर फंसे नीतीश राणा, BCCI ने उठाया सख्त कदम, लगा भारी जुर्माना

Nitish Rana Fined: IPL 2026 में CSK vs DC मैच के दौरान नीतीश राणा की अंपायर से बहस हुई थी. इसी वजह से अब राणा पर भारी जुर्माना लगा है. इसके साथ ही उनका एक डिमेरिट पॉइंट भी कट गया है.

Nitish Rana (1)
1 / 6

Nitish Rana Fined: IPL 2026 में 11 अप्रैल को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच हुआ था. इस धमाकेदार मुकाबले के दौरान एक पल काफी चर्चा का विषय रहा. नीतीश राणा बाउंड्री लाइन पर अंपायर से बहस करने लगे और इसी वजह से अब BCCI ने सख्त रवैया अपनाते हुए उन पर मोटा जुर्माना लगाया है. अंपायर के फैसले को लेकर नीतीश राणा गुस्सा थे और इसी वजह से बहस हो गई. अब नीतीश को अंपायर से बहस भारी पड़ गई है.

विज्ञापन

ग्लव्ज बदलने से किया था इनकार

ग्लव्ज बदलने से किया था इनकार2 / 6

दूसरी पारी के दौरान ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव्ज पसीने के कारण भीग गए थे और उन्होंने नए ग्लव्ज की मांग की थी. ओवर के दौरान की गई इस मांग को अंपायर्स ने ठुकरा दिया. अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए. यहां से मैच दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से निकल गया.

विज्ञापन

नीतीश राणा ने अंपायर पर दागे सवाल

नीतीश राणा ने अंपायर पर दागे सवाल3 / 6

डगआउट में मौजूद चौथे अंपायर से इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट नीतीश राणा बहस करने लगे. वो खुश नहीं थे कि ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्ज बदलने नहीं दिए गए. उनका कहना था कि CSK की टीम को बीच ओवर में बदलाव करने दिया गया, लेकिन उन्हें नहीं.

नीतीश राणा पर लगा फाइन

नीतीश राणा पर लगा फाइन4 / 6

BCCI ने अब नीतीश राणा को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के अंतर्गत लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है. इसी वजह से उन पर 25% मैच फीस का फाइन लगाया गया है. नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट के तौर पर बाहर बैठा है, तो वो मैच का हिस्सा माना जाएगा. अंपायर से बदतमीजी या अपशब्दों का उपयोग नियमों का उल्लंघन माना जाता है.

विज्ञापन

1 डिमेरिट पॉइंट भी कटा

1 डिमेरिट पॉइंट भी कटा5 / 6

नीतीश राणा पर सिर्फ 25% मैच फीस का फाइन ही नहीं लगा है, बल्कि 1 डिमेरिट पॉइंट भी कटा है. अगर वो अगले 24 महीने के अंदर फिर से किसी नियम का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार

दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार6 / 6

चेपॉक में हुआ CSK vs DC मैच काफी रोमांचक रहा. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. 23 रन से CSK ने मैच जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन