IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फिलहाल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने समझदारी भरी पारी खेली थी. ऐसे में उनसे उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई है. फ्रेंचाइजी भी उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहती है. इस बीच यशस्वी जायसवाल को सीजन 19 के दौरान बहुत बड़ी डील मिली है. जिसके कारण ही वो अब रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.
यशस्वी जायसवाल को मिली बड़ी डील
क्रिकेट के मैदान पर पिछले कुछ सालों से बैट के बारे में चर्चा बहुत ज्यादा बढ़ गई है. कुछ कंपनियों के नाम बैट के ऊपर बहुत ज्यादा फेमस हो गए हैं. जिसमें सीएट टायर्स का नाम भी शामिल है. दिग्गज खिलाड़ी सीएट टायर्स का स्टीकर बल्ले पर लेकर खेलते हैं. अब इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल हो गया है. जायसवाल को एक बड़ी डील मिली है. टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और उभरते हुए सितारे श्रेयस अय्यर भी सीएट का ही बल्ला लेकर खेलते हैं. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी इस कंपनी के स्टीकर को लगाकर खेलती हुई नजर आती है. ऐसे में जायसवाल के पास इनके जैसा बड़ा स्टार बनने का मौका है.
🚨 YASHASVI JAISWAL × CEAT 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 3, 2026
– Yashasvi Jaiswal joins the CEAT Family, he joins with the Elite cricketers with Rohit, Shreyas & Harmanpreet Kaur 🇮🇳 pic.twitter.com/fxJQRCyWS2
ये भी पढ़ें: युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा को लेकर भी खुलकर बोले
आईपीएल 2026 में जायसवाल को करना होगा कमाल
मौजूदा समय में यशस्वी जायसवाल ने भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. वनडे में भी अब उन्हें मौका मिलना शुरू हो चुका है, लेकिन टी-20 टीम से वो बहुत ज्यादा दूर हो गए हैं. जायसवाल को अगर टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलना है, तो आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. ऐसी स्थिति में वो टी-20 फॉर्मेट के लिए अपना दावा मजबूत कर देंगे. जायसवाल ने हाल के समय में बहुत ज्यादा रन बनाए हैं. ऐसे में कप्तान रियान पराग को भी उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं.
ये भी पढ़ें: IPL डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नाम शामिल नहीं










