IPL डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नाम शामिल नहीं

IPL: आईपीएल में खेलने का सभी खिलाड़ी सपना देखते हैं. ऐसे में जब उस स्टेज पर उन्हें डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो दबाव भी बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में कई खिलाड़ी उस दबाव के कारण ही फेल हो जाते हैं. बहुत ही कम खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में ही कमाल का प्रदर्शन करते हैं.

cooper connolly
1 / 6
cooper connolly

IPL: आईपीएल में अपने डेब्यू मैच से सभी खिलाड़ी छाप छोड़ने चाहते हैं. हालांकि ये सपना बहुत ही कम खिलाड़ियों का पूरा होता है. बहुत ही कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो आईपीएल डेब्यू के समय ही मैच को पलट देते हैं. ऐसे ही 5 बल्लेबाजों के बारे में हम आपको आज बताने वाले हैं. जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल कर दिया. इस लिस्ट में टॉप 5 तक एक भी भारतीय नाम नहीं नजर आ रहा है.

विज्ञापन

ब्रैंडन मैकुलम

ब्रैंडन मैकुलम 2 / 6

आईपीएल इतिहास के पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया था. जहां पर डेब्यू मैच में ही केकेआर के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने नाबाद 158 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

माइकल हसी

माइकल हसी 3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए माइकल हसी ने साल 2008 में ही डेब्यू किया था. जहां पर उन्होंने पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ नाबाद 116 रनों की शानदार पारी खेली थी.

शॉन मार्श

शॉन मार्श 4 / 6

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज रहे शॉन मार्श ने भी अपने डेब्यू मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मार्श ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली थी. मार्श ने आईपीएल 2008 में कमाल का प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

काइल मेयर्स

काइल मेयर्स 5 / 6

वेस्टइंडीज के स्टार काइल मेयर्स ने आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. जिसमें उन्होंने 73 रन बनाए थे. मेयर्स हालांकि इसी सीजन में ही टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सके थे.

कूपर कोनोली

कूपर कोनोली 6 / 6

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना डेब्यू किया. जहां पर उन्होंने मुश्किल समय में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 72 रन बनाए और अपनी टीम को भी अंत में जीत दिलाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन