IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आईपीएल 2025 में चैंपियन बनाने में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी. आईपीएल 2026 में वो और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. सीजन 19 में अब तक उन्होंने बतौर स्पिनर कई बाउंसर गेंद फेंकी है. जिसके बारे में फिलहाल बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. गिने-चुने स्पिन गेंदबाज ही बाउंसर का इस्तेमाल कर पाते हैं. इस गेंद में महारत हासिल कर चुके क्रुणाल ने अब इसके पीछे का कारण भी बताया है.
क्या बार-बार बाउंसर का इस्तेमाल कर रहे हैं क्रुणाल पांड्या?
आईपीएल 2026 में क्रुणाल पांड्या के बाउंसर गेंदों के खिलाफ बल्लेबाज फंसे-फंसे हुए नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद इस बारे में बात करते हुए क्रुणाल पांड्या ने कहा, ‘मैं कभी भी अलग-अलग और नई तरह की चीजों को इस्तेमाल करने से कतराता नहीं हूं. इम्पैक्ट प्लेयर नियम के आने से पहले नंबर छह या नंबर सात पर ऑलराउंडर आते थे, लेकिन अब इस नियम के चलते नंबर आठ तक बल्लेबाज खेलते नजर आते हैं.’
इस बारे में उन्होंने आगे कहा, ‘मुकुल और वैभव जैसे बल्लेबाज पहली गेंद से ही अटैक कर सकते हैं. इसलिए मैं हमेशा बल्लेबाज से एक कदम आगे रहना चाहता हूं. मैं खुश हूं कि मैं इस तरह की चीजों को अंजाम दे पा रहा हूं. इस फॉर्मेट में फिंगर स्पिनरों का महत्व बना रहेगा. लोग हमेशा मेरी बाउंसर के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन मैं अपनी बुनियादी चीजों पर टिके रहना चाहता हूं.’
Krunal Pandya, who’s not on talking terms with his brother anymore, delivers a bouncer to him. Hardik gives a cold stare. Drama! pic.twitter.com/5cLOFrqVlz
---विज्ञापन---— Middle Stump Cricket (@MiddleCricket) April 12, 2026
ये भी पढ़ें: 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी की 10 चौंकाने वाली बातें, जानिए ‘बॉस बेबी’ के अनसुने किस्से
लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं क्रुणाल
जिस अंदाज में क्रुणाल पांड्या बाउसंर का इस्तेमाल कर रहे हैं. उससे स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और शिमरॉन हेटमायर जैसे बल्लेबाज भी परेशान नजर आ रहे हैं. हेटमायर को तो उन्होंने पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया था. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट लिए थे. उसके बाद राजस्थान के खिलाफ भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें भले ही सिर्फ 1 विकेट मिला हो, लेकिन रन उन्होंने सिर्फ 26 ही दिए थे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं इन 3 चैंपियन फ्रेंचाइजियों की नजरें, अपनी टीम का बनाना चाहते हैं हिस्सा










