IPL 2026: आईपीएल 2025 के दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम कई सवाल उठे. जिसके बाद टीम के कप्तान संजू सैमसन ने भी सीजन 19 से पहले फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया. राजस्थान की टीम ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया. संजू के बदले राजस्थान की टीम को रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन मिले. संजू अब बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. फैंस इसको लेकर भी हैरान नजर आ रहे हैं. अब संजू सैमसन ने खुद राजस्थान का साथ छोड़ने के पीछे की वजह बताई है.
संजू सैमसन ने बताया क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ?
राजस्थान रॉयल्स की संजू सैमसन कप्तानी कर रहे थे. ऐसे में उसको छोड़कर बतौर खिलाड़ी खेलने का फैसला कुछ फैंस के समझ में नहीं आया. इस बारे में अब सैमसन ने बताया है. केरल के तिरुवनंतपुरम में एक इवेंट के दौरान संजू ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा, ‘यह पहली बार है जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता. मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है. अगर अब भी हमारा सामना उनसे होता है, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलूंगा.’ अब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रियान पराग को अपना नया कप्तान बनाया है.
VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: “This is the first time I will play against Rajasthan Royals, but I don't let emotions rule me on the field. I left Rajasthan Royals because I felt my time in the team was over. Even if we come up against them now, I will play my best cricket,”… pic.twitter.com/yhzyONME20
— Press Trust of India (@PTI_News) March 16, 2026
ये भी पढ़ें: IPL 2026: KKR में हर्षित राणा की जगह लेगा 28 साल का तेज गेंदबाज! CSK का रह चुका है हिस्सा
फॉर्म में चल रहे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. खासकर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में सैमसन ने 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी मिला था. अब इसी फॉर्म को संजू आईपीएल 2026 में भी बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे. जहां पर वो आयुष म्हात्रे के साथ सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 3 पर खेल सकते हैं. संजू सैमसन और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी को सभी देखना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: सवालों के बीच घिरे वैभव सूर्यवंशी, तो रवींद्र जडेजा ने किया बचाव, आलोचकों को दिया करारा जवाब










