IPL 2026: KKR में हर्षित राणा की जगह लेगा 28 साल का तेज गेंदबाज! CSK का रह चुका है हिस्सा

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत से पहले कोलकाता के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटक रही है. मैनेजमेंट उनकी जगह रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है ऐसे में एक नाम उभरकर सामने आ रहा है जो कि पहले CSK के लिए खेल चुका है.

jacket (78)

IPL 2026: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को चोटिल होने के चलते आईपीएल 2026 से बाहर होने की कगार पर खड़े हैं. हाल ही में उन्हें बीसीसीआई की तरफ से आयोजित किए गए नमन अवॉर्ड में देखा गया था, जहां वो बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आए थे. केकेआर की तरफ से अब तक उनको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम मैनेजमेंट उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है. इस लिस्ट में एक 28 साल के तेज गेंदबाज का नाम सबसे ऊपर नजर आ रहा है जो कि पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुका है. 

विज्ञापन

कौन लेगा KKR में हर्षित राणा की जगह?

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार हर्षित राणा की जगह केकेआर कई गेंदबाजों के विकल्प पर काम कर रही है. इसके लिए कई गेंदबाजों को ट्रायल के लिए भी बुलाया गया है जो हर्षित को रिप्लेस कर सकें. ऐसे में दिल्ली के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह का नाम सबसे टॉप पर नजर आ रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार मैनेजमेंट की तरफ से उनका नाम फाइनल भी कर लिया गया है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान भी किया जा सकता है. 

विज्ञापन

CSK और SRH का रह चुके हैं हिस्सा

साल 2022 में सिमरजीत सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने पहले सीजन में टीम के लिए 6 मैचों में खेलते हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे. चेन्नई की टीम का वो 2 सीजन तक हिस्सा रहे जिसमें उन्होंने 10 मैच खेलते हुए 9 विकेट चटकाए थे. इसके बाद साल सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 4 मैचों में केवल 2 विकेट ही हासिल किए थे. अब तक टूर्नामेंट में खेले 14 मैचों में वो 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ