Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: PBKS के खिलाफ मैच से बाहर होंगे रोहित शर्मा? सामने आई अपडेट में हुआ बड़ा खुलासा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा को आरसीबी के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. इसी के चलते वो पूरी बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए थे और रिटायर्ड आउट हुए थे. ऐसे में हर किसी के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वो पंजाब के खिलाफ होने वाले अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं?

Author
Written By: Nikhil Updated: Apr 13, 2026 18:02

IPL 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे. बल्लेबाजी के दौरान उनको हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी जिसके चलते वो रिटार्ट आउट होकर पवेलियन चले गए थे. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं. क्रिकेबज के हवाले के सामने आई नई रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा इस चोट के लिए स्कैन से गुजरेंगे, जिसके बाद ही ये साफ हो पाएगी कि वो कितने फिट हैं और अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं.

आरसीबी के खिलाफ दर्द में दिखे थे रोहित

रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ मैच के छठे ओवर में चोटिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 19 रनों की पारी खेली. इंजरी होने के बाद रोहित काफी दर्द में नजर आ रहे थे. मुंबई इंडियंस के फिजियो इस दौरान मैदान पर पहुंचे और रोहित की चोट को चेक किया. इसके बाद रोहित ने रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया और पवेलियन वापस लौट गए. 

---विज्ञापन---

रोहित का कैसा रहा IPL 2026 में प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा ने अब तक खेले 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक शानदार अर्धशतक भी जड़ा है. वो इस सीजन कमाल की फिटनेस के साथ उतरे हैं तो वहीं बल्ले से भी कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. उनकी चोट मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती है. टीम ने अब खेले 4 मैचों में से 3 में हार का सामना किया है तो वहीं 1 मैच ही जीत पाई है. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 अप्रैल को खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- 6 टीमें, 34 मैच… IPL 2026 के बीच हुआ इस टी20 लीग के 5वें सीजन का ऐलान, KKR और MI फ्रेंचाइजी भी होंगी हिस्सा

First published on: Apr 13, 2026 05:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.