Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच मैच अंपायर से भिड़े नीतीश राणा, DC के साथ हुई ‘नाइंसाफी’ पर उठाया सवाल!

Nitish Rana Argue With Umpire: आईपीएल 2026 में CSK और DC के मैच के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. नीतीश राणा बाउंड्री लाइन के करीब अंपायर से बहस करने लगे. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 12, 2026 06:53
Nitish Rana Argue With Umpire
अंपायर्स से भिड़े नीतीश राणा

Nitish Rana Argue With Umpire: IPL 2026 में 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में CSK ने जीत दर्ज करते हुए अपना खाता खोला. चेपॉक में हुए इस मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रन बनाकर आउट हो गई. CSK को 23 रन से जीत मिली. हर कोई चेन्नई सुपर किंग्स के कमबैक की बात कर रहा है लेकिन इसी बीच DC के खिलाड़ी नीतीश राणा की अंपायर से बहस भी फैंस की नजरों में है.

अंपायर से भिड़े नीतीश राणा

CSK vs DC मैच के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. दिल्ली कैपिटल्स बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी. इसी बीच एक मौके पर ट्रिस्टन स्टब्स ने ग्लव्ज में बदलाव की मांग की. ग्लव्ज पसीने की वजह से गीले हो गए थे और ट्रिस्टन सही तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे. बीच ओवर में स्टब्स की इस मांग को अंपायर ने ठुकरा दिया. इसके बाद अगली की गेंद पर स्टब्स आउट हो गए. नीतीश राणा बाउंड्री पर खड़े अंपायर से पूछने लगे कि आखिर क्यों ग्लव्ज बदलने नहीं दिए गए. नीतीश का मानना था कि इस तरह के ग्लव्ज से खिलाड़ी के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि नीतीश ने अंपायर से यह सवाल भी किया कि जब CSK की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब उन्हें ओवर के बीच ग्लव्ज बदलने की अनुमति दी गई थी. नीतीश राणा के सवाल उठाने के बावजूद अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला. ट्रिस्टन अपने पुराने ग्लव्ज में सही तरह से नहीं खेल पा रहे थे और अंपायर के मना करने के बाद अगली गेंद पर स्टब्स आउट हो गए. इससे दिल्ली कैपिटल्स का कैंप नाराज हो गया.

ये भी पढ़ें:- CSK vs DC: सीएसके ने दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा फेरबदल, केकेआर को हुआ बड़ा नुकसान

क्या कहते हैं नियम?

टी20 क्रिकेट के नियमों के अनुसार बल्लेबाज ब्रेक्स के दौरान ही ग्लव्ज, पैड्स और हेलमेट बदल सकते हैं. यह केवल ओवरों के बीच या आधिकारिक टाइम-आउट के दौरान ही किया जा सकता है. अगर ओवर के बीच सामग्री टूट जाती है या किसी तरह से डैमेज हो जाती है, तब बदलाव कर सकते हैं. ग्लव्ज बिना किसी कारण के ओवर के दौरान बदलना नियमों के अनुसार गलत है. खैर, स्टब्स के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स का कमबैक नहीं हो पाया और वो मैच हार गए.

ये भी पढ़ें:- CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में खुला जीत का खाता, सैमसन-ओवरटन बने हीरो

First published on: Apr 12, 2026 06:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.