IPL 2026: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम पिछले कुछ सालों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. आखिरी बार मुंबई की टीम 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. ऐसे में मुंबई की टीम छठी ट्रॉफी की तलाश में है. ऑक्शन के बाद एमआई की टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुंबई के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि ये टीम फिलहाल सबसे खतरनाक नजर आ रही है.
मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिसमें क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन का नाम शामिल है. तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही आकाश चोपड़ा मुंबई की टीम को सबसे मजबूत बता रहे हैं. इस टीम में शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश और विल जैक्स भी नजर आ रहे हैं. इन खिलाड़ियों ने भी वर्ल्ड कप में अपनी-अपनी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है.
इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा की शामिल हैं. हाल के समय में रोहित अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी दोनों पर ही काम कर रहे हैं. इसके अलावा इस टीम में ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे आईपीएल के बड़े नाम भी शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में मौजूदगी इस टीम को खतरनाक बना रही है. किसी भी टीम के खिलाफ ये फ्रेंचाइजी आसानी से जीत दर्ज कर सकती है.
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के मुरीद हुए विव रिचर्ड्स, तारीफ में कही ऐसी बात, हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व
यहां पर देखें मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक/रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स/नमन धीर/ कॉर्बिन बॉश, मयंक मार्कंडेय/मिचेल सैंटनर/अल्लाह गजनफर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह. इंपैक्ट प्लेयर- शार्दुल ठाकुर
ये भी पढ़ें: IPL 2026: कितने बजे शुरू होंगे पहले चरण के मैच? नोट कर लीजिए टाइमिंग










