IPL 2026: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल मजबूत नजर आ रही है. हालांकि सीजन 19 के शुरू होने के 3 दिन पहले तक मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जुड़े हैं. बुमराह को बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने को कहा था. जहां पर लीग शुरू होने से पहले उनका फिटनेस रिपोर्ट हुआ है. अब सीओई से बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट सामने आ गई है. जिससे मुंबई की टीम बहुत ज्यादा खुश है.
मुंबई इंडियंस को मिली खुशखबरी
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह को किसी भी इंजरी का कोई खतरा नहीं है. बुमराह अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए फिलहाल सीओई गए हैं. ट्रेनिंग पर ध्यान देने के बाद बुमराह मुंबई इंडियंस टीम को ज्वाइन कर लेंगे. 29 मार्च को होने वाले मुकाबले में बुमराह खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बुमराह के होने से मुंबई इंडियंस की टीम और ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इस टीम के पास छठी ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका है. बुमराह आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन करके आ रहे हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम चाहेगी कि वो उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.
🚨 NO INJURY SCARE FOR JASPRIT BUMRAH 🚨
— Bleed_blue (@bleedblue1805) March 25, 2026
– Bumrah went to BCCI CoE to work on his strength and conditioning + workload, he is all set to play in the first match for Mumbai Indians. [Espn Cricinfo] pic.twitter.com/vISdPZqUWK
ये भी पढ़ें: CM योगी देने वाले थे सरकारी पद की जिम्मेदारी, लेकिन नहीं पहुंचे रिंकू सिंह, जानें क्या है माजरा
फॉर्म में नजर आ रही है मुंबई की टीम
जसप्रीत बुमराह के अलावा इस टीम में कुछ और स्टार खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को प्लेइंग 11 चुनने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इस टीम के पास 15 से 16 मैच विनर खिलाड़ी हैं. ऐसे में किसे प्लेइंग 11 में मौका दे, ये बड़ी परेशानी की विषय हो सकता है. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर भी इस सीजन सभी की नजरें रहने वाली हैं, ये दोनों खिलाड़ी भी अकेले के दम पर मुंबई को कोई भी मुकाबला जीता सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ शुरुआत मैचों से बाहर










