Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी ने इस युवा खिलाड़ी को दी पैसे बचाने की सलाह, CSK के लिए इस सीजन करेगा डेब्यू

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक समय सिर्फ अनुभवी खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताती थी. लेकिन अब उन्होंने अपने प्लान में बड़ा बदलाव कर दिया है. आईपीएल 2026 में सीएसके की टीम ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. जिसमें से एक खिलाड़ी को माही ने पैसे बचाने की सलाह दी है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 17, 2026 00:47
MS Dhoni
MS Dhoni

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले 2 सीजन में फेल होने के बाद अब कमबैक करने की कोशिश कर रही है. जिसके लिए फ्रेंचाइजी ने इस बार के ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाई है. 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने 14.20-14.20 करोड़ खर्च कर दिए हैं. उनमें से एक खिलाड़ी प्रशांत वीर को सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पैसे बचाने की सलाह दी है. इस खिलाड़ी पर आईपीएल 2026 के दौरान सभी फैंस की नजरें रहने वाली है. 

प्रशांत वीर को धोनी ने दी बड़ी सलाह 

घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करने वाले प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. पैसे का दबाव इस सीजन में प्रशांत पर रहने वाला है. ऐसे में इस बात को महेंद्र सिंह धोनी ने पहले से ही समझा दिया है. जिसके बारे में स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए प्रशांत वीर ने कहा, ‘अभी तक धोनी और मेरे बीच क्रिकेट को लेकर ज्यादा बातें नहीं हुई हैं. उन्होंने क्रिकेट की बात छोड़कर मुझसे मेरे पैसे पर बात की. उन्होंने मुझे अपने पैसे बचाने को कहा.’ वीर ने बताया कि माही ने उन्हें फिजूलखर्ची नहीं करने की सलाह दी है. नए पैसा आने पर कुछ खिलाड़ियों को ध्यान भटक जाता है. धोनी नहीं चाहते हैं कि 20 वर्षीय वीर के साथ ऐसा हो. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी को अपनी कुर्सी पर क्यों बिठाना चाहते हैं गौतम गंभीर? दिग्गज कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

रवींद्र जडेजा की रिप्लेसमेंट हैं प्रशांत वीर 

सीएसके की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया और संजू सैमसन को अपने साथ ले लिया है. उसके बदले उन्होंने रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को दिया है. ऐसे में टीम रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. जिसके कारण ही 20 साल के प्रशांत वीर को टीम ने अपने साथ जोड़ा है. प्रशांत वीर यूपी के लिए स्पिन ऑलराउंडर के रूप में सफल रहे हैं. जिसके कारण ही सीएसके की टीम उन्हें नंबर 7 पर खेलने का मौका दे सकती है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी उन पर बहुत ज्यादा भरोसा है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: KKR में हर्षित राणा की जगह लेगा 28 साल का तेज गेंदबाज! CSK का रह चुका है हिस्सा

First published on: Mar 17, 2026 12:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.