---विज्ञापन---

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को क्यों रोका? इशारों-इशारों में कह डाली ये बड़ी बात, VIDEO वायरल

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से आईपीएल की शुरुआत के साथ छा गए हैं. उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर हर किसी को दीवाना बना लिया है. मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने उनको रोक कर कुछ कहा जिसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच का मुख्य संदर्भ

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया.

बारिश से बाधित इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 27 रनों से हराया.

वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 39 रनों की तूफानी पारी खेली.

मैच के बाद की घटना

मैच के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की सराहना की.

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. बारिश से बाधित इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई को 27 रनों से हरा दिया. इस मैच में वंडर किड वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्कों की मदद से 39 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दम पर राजस्थान की टीम ताबड़तोड़ शुरुआत हासिल कर पाई. वैभव ने दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ा. इस पारी में उन्होंने शानदार शॉट्स खेले और हर किसी की एक बार फिर से अपना दीवाना बना दिया. 

मैच खत्म होने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वैभव को रोक कर उनकी सराहना की. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने हाथ मिलाया. उसके बाद उनके कंधे पर हाथ रखा. इसके बाद मुस्कुराते हुए उनके दिल पर हाथ रखते हैं और इशारों ही इशारों में उनकी तारीफ कर देते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- ‘हम मामले की गंभीरता को…’,डेविड वॉर्नर के ड्रिंक एंड ड्राइव केस में बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 08, 2026 06:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola