Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले मयंक यादव ने अपनी स्पीड को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया कैसे बने रफ्तार के किंग 

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सबसे पहले तेज गेंदबाज मयंक यादव को मौका दिया. उन्होंने बतौर तेज गेंदबाज बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि इंजरी से उनका करियर बहुत ज्यादा प्रभावित रहा है. आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 21, 2026 22:00
Mayank Yadav
Mayank Yadav

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव हमेशा अपनी रफ्तार के कारण चर्चा में रहते हैं. वो 150 की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं. जिसके कारण ही सभी उन्हें टीम इंडिया के लिए भी खेलते हुए देखना चाहते हैं. आईपीएल 2026 में वो पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं. फिलहाल वो लखनऊ की टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं. आईपीएल सीजन 19 को लेकर अब मयंक यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपनी स्पीड को लेकर भी खुलकर बोला है. 

अपनी स्पीड को लेकर बोले मयंक यादव 

भारत में अभी फिलहाल सबसे तेज गेंदबाज की बात करें तो उसमें मयंक यादव का नाम सबसे आगे नजर आता है. इस बारे में स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए मयंक यादव ने कहा, ‘लोगों को मेरी बॉडी देखकर लगता होगा कि मैं इतनी तेज गेंदबाजी नहीं कर सकता, लेकिन नेचुरल तौर पर मेरी बॉडी मेरी स्पीड को सपोर्ट करती है. रफ्तार मेरे लिए भगवान का दिया हुआ गिफ्ट है. मैं बस इसे बनाए रखना चाहता हूं. जब मैं 19 साल का था, तब मुझे एहसास हुआ कि मैं 150 किमी/घंटा के आसपास गेंद फेंक सकता हूं.’

---विज्ञापन---

इसके बारे में आगे बोलते हुए मयंक ने कहा, ‘आईपीएल में आने के बाद जब स्पीड गन से देखा गया, तो मेरी गेंद 150 से ऊपर जा रही थी. इससे मुझे और टीम को काफी खुशी मिली. मुझे हमेशा यही सलाह दी जाती है कि अपनी स्पीड को कम मत होने देना और उसी के आसपास अपनी गेंदबाजी को विकसित करना. अब मेरा लक्ष्य कंट्रोल सुधारना और टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना है.’  

ये भी पढ़ें: अभिषेक नायर ने बताया कौन लेगा टीम में आंद्रे रसेल की जगह, KKR के कोच ने दिया 3 नाम

इस सीजन में खुद को साबित करना चाहेंगे मयंक यादव 

अब तक आईपीएल में मयंक यादव ने सिर्फ 6 मैच ही खेले हैं. जिसमें उन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं. टीम इंडिया के लिए भी मयंक यादव टी-20 फॉर्मेट में खेल चुके हैं. हालांकि इंजरी के कारण वो लगातार नहीं खेल पा रहे हैं. हालांकि अगर वो पूरी तरह से फिट होते, तो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा हो सकते थे. मयंक ने अगर इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया, तो टी-20 के साथ ही साथ उन्हें टीम इंडिया की वनडे टीम में भी जगह मिल सकती है. रफ्तार उनकी सबसे अच्छी दोस्त नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बढ़ाई 6 टीमों की टेंशन, CSK-SRH को सबसे ज्यादा नुकसान

First published on: Mar 21, 2026 10:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.