IPL 2026: लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में जीत हासिल की है. इस मैच में मुकुल चौधरी टीम के लिए जीत के हीरो बनकर सामने आए. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर लखनऊ की टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की. टीम की इस शानदार जीत के बाद मालिक संजीव गोयनका काफी खुश नजर आए. उनका एक इमोशनल वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुकुल चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं.
LSG Owner Sanjiv Goenka with Mukul Choudhary after a nail-biting win. pic.twitter.com/bgTOhfQYmz
---विज्ञापन---— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 9, 2026
मुकुल चौधरी को किया इमोशनल हग
लखनऊ सुपरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका अपनी टीम को सपोर्ट करना बखूबी जानते हैं. वो हर मैच के दौरान स्टैंड्स में टीम के लिए चियर करते दिखते हैं. अकसर उन्हें मैच के बाद खिलाड़ियों से बात करते हुए देखा जाता है. कोलकाता के खिलाफ मैच के हीरो रहे मुकुल चौधरी से भी उन्होंने खूब बातचीत की. जीत के बाद वो काफी खुश नजर आए और उन्होंने मुकुल को शाबाशी देते हुए गले लगाया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुकुल ने उनके पैर छूने की कोशिश की लेकिन गोयनका ने उन्हें रोककर गले लगा लिया.
मुकुल चौधरी ने खेल डाली यादगार पारी
लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच से पहले मुकुल चौधरी का नाम शायद ही कोई जानता था लेकिन इस पारी के बाद पूरे क्रिकेट जगत में उनके नाम की चर्चा है. राजस्थान से आने वाले मुकुल इस मैच उस वक्त बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे जब टीम को जीत के लिए 77 रनों की जरूरत थी और 5 विकेट गिर चुके थे. मुकुल ने आवेश खान के साथ मिलकर 24 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी की जिसमें 21 गेंदों में 52 रन उनके बल्ले से आए. वैभव अरोड़ा की आखिरी 2 गेंद पर LSG को जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी तो मुकुल ने छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया और आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिलाई.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: मुकुल चौधरी की धांसू बल्लेबाजी देख गदगद हुए क्रिकेट एक्सपर्ट्स, सोशल मीडिया पर दिए कमाल रिएक्शन










