IPL 2026: मुकुल चौधरी की धांसू बल्लेबाजी देख गदगद हुए क्रिकेट एक्सपर्ट्स, सोशल मीडिया पर दिए कमाल रिएक्शन

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ के लिए राजस्थान से आने वाले मुकुल चौधरी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रोमांचक मुकाबला टीम को जिताया. उनकी इस शानदार पारी को देख क्रिकेट एक्सपर्ट काफी खुश नजर आए. उनकी तरफ से मुकुल को लेकर क्या रिएक्शन आए हैं आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (49)
1 / 6

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में एक वक्त पर जीत लखनऊ से काफी दूर नजर आ रही थी. ऐसे वक्त में अनकैप्ड बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई. उन्होंने कोलकाता के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 27 गेंदों का सामना करते हुए 54 रनों की आतिशी पारी खेली. उनकी इस यादगार पारी को देख क्रिकेट एक्सपर्ट्स काफी खुश नजर आए और उनकी तरफ से कमाल के रिएक्शन सामने आए हैं.

विज्ञापन

2.60 करोड़ में LSG ने खरीदा

2.60 करोड़ में LSG ने खरीदा2 / 6

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने मुकुल चौधरी को मिनी ऑक्शन में 2.60 करोड़ में खरीदा था. राजस्थान के आने वाले मुकुल के पास फर्स्ट क्लास का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन उनके टैलेंट को देखते हुए लखनऊ की टीम ने उनके ऊपर भरोसा दिखाया, जिसे उन्होंने सही साबित किया.

विज्ञापन

जाफर ने बताया बड़े स्टेज का खिलाड़ी

जाफर ने बताया बड़े स्टेज का खिलाड़ी3 / 6

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने मुकुल चौधरी को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा, “इंडियन प्रीमियर लीग इसी के लिए जानी जाती है. यंग टैलेंट बड़े स्टेज पर बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं वेल प्लेड मुकुल चौधरी.”

हर्षा भोगले ने जमकर की तारीफ

हर्षा भोगले ने जमकर की तारीफ4 / 6

स्टार कमेंटेटर हर्षा भोगले ने मुकुल को लेकर कहा, “ये मुकुल चौधरी का लाइट्स में दूसरा मुकाबला ही था. 2 गेंदों पर 7 रन की जरूरत थी, वैभव की 2 शानदार यॉर्कर के बाद. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. मुकुल झुंझुनू से आते हैं. भारत के पास कितना और बल्लेबाजी टैलेंट है.”

विज्ञापन

कैफ ने बताया अविश्वसनीय

कैफ ने बताया अविश्वसनीय5 / 6

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ भी आईपीएल पर कड़ी निगाह बनाए हुए हैं. उन्होंने मुकुल चौधरी की पारी देख एक्स पर लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा मैंने क्या देखा है. LSG को जीत के लिए 77 रनों की जरूरत थी जब मुकुल क्रीज पर आए तो. उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली और वो केवल 21 साल के हैं. अविश्वसनीय”

आकाश चोपड़ा बने फैन

आकाश चोपड़ा बने फैन6 / 6

क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने मुकुल चौधरी की इस पारी को देख एक्स पर लिखा, “ओ माय गॉड, मुकुल चौधरी. और मुझे याद है विवेक यादव ने अरावली क्रिकेट एकेडमी के बच्चों को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा था. धन्यवाद, विवेक”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन