IND vs AFG: भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर हो सकते हैं राशिद खान, खुद किया वजह का खुलासा

IND vs AFG Test: भारत के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने बड़ा बयान दिया है. राशिद ने संकेत दिए हैं कि वह इस टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने इसके पीछे की बड़ी वजह भी बताई है.

Rashid Khan

Rashid Khan

IND vs AFG Test, Rashid Khan: जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है, लेकिन इससे पहले अफगान टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान इस टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने खुद इसके पीछे की वजह बताई है. राशिद पिछले कुछ सालों से बैक इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह सिर्फ लिमिडेट ओवर्स फॉर्मेट में खेल रहे हैं. वहीं, अब उन्होंने खुलासा किया है कि डॉक्टरों ने उन्हें टेस्ट मैच न खेलने की सलाह दी है और इसीलिए वह भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं.

विज्ञापन

डॉक्टर ने टेस्ट न खेलने की दी सलाह

दरअसल, आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद राशिद खान ने अपनी बैक इंजरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि, “डॉक्टरों ने मुझसे कहा है कि ‘अगर तुम क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हो तो टेस्ट क्रिकेट खेलते रहो, क्योंकि इससे तुम अफगानिस्तान के लिए ज्यादा समय तक नहीं खेल पाओगे.’ फिर भी मैंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में 67 ओवर फेंके, जिससे डॉक्टर हैरान रह गए.”

विज्ञापन

वहीं, जब राशिद से भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में खेलने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “अगर मैं साल में एक टेस्ट खेल रहा हूं तो वह 2025 में पहले ही खेल चुका हूं. अब मैं आराम से खेलूंगा. मैं नहीं चाहता कि मेरी पीठ में कोई इंजरी हो.” उनके इस बयान से स्पष्ट होता है कि वह भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से खुद को बाहर रख सकते हैं.

वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है नजर

राशिद ने आगे साफ कहा कि उन्हें वनडे क्रिकेट पसंद है और उनका पूरा फोकस अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है. राशिद ने कहा, ” वनडे, मुझे पसंद हैं और मैं अफगानिस्तान के लिए लंबे समय तक वनडे खेल सकता हूं. मैं खुद को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार कर रहा हूं. सोचिए अगर उस टेस्ट मैच में मेरी पीठ में कुछ हो जाए तो क्या होगा. ऐसे में मुझे इस बात का ध्यान रखना होगा कि मैं कितने मैच खेलता हूं और खुद पर ज्यादा बोझ नहीं डालना है. अगर मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं तो मुझे सावधानी बरतनी होगी.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL में सिर्फ 1 रन से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें, टॉप पर है 5 बार की चैंपियन

राशिद ने खेले हैं 6 टेस्ट

गौरतलब है कि 2017 में अफगानिस्तान को टेस्ट का दर्जा मिलने के बाद राशिद ने 12 टेस्ट में सिर्फ 6 में हिस्सा लिया है. उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेला था. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद उनकी पीठ की सर्जरी ने रेड-बॉल क्रिकेट में उनकी उपलब्धता को सीमित कर दिया है. बता दें कि, आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान और भारत के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में 6-10 जून तक एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ