VIDEO: OUT या NOT OUT? KKR vs LSG मैच में फिन एलन का कैच बना बड़ा विवाद

Finn Allen Catch Controversy: आईपीएल 2026 में 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में फिन एलन का कैच विवादों में आ गया. उनका कैच दिग्वेश राठी ने पकड़ा था. इस पूरे मामले का वीडियो भी देखा जा सकता है.

Cricket News - 2026-04-09T212418.327

Finn Allen Catch Controversy: 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी केकेआर को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज फिन एलन खासा प्रभावित नहीं कर सके और वह केकेआर को खराब शुरुआत दिलाने के बाद आउट हो गए. हालांकि उनका कैच विवादों की वजह बना. सोशल मीडिया पर एलन के कैच का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर नई बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन

विवादों में फिन एलन का कैच

फिन एलन का कैच विवादों की बड़ी वजह बन गया है. एलन ने प्रिंस यादव के खिलाफ दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. हालांकि बल्ले और गेंद का सही संपर्क नहीं हुआ. गेंद हवा में थर्ड मैन की दिशा में गई. इस दौरान फील्डिंग कर रहे दिग्वेश राठी ने गेंद को कैच कर लिया. हालांकि उनका एक पैर बाउंड्री रोप के काफी करीब था.

विज्ञापन

कैमरे के दूसरे एंगल से ऐसा लग रहा था कि राठी का एक पैर बाउंड्री से टच हो गया है. लेकिन अंपायर ने थोड़ी देर बाद उनके कैच को सही करार दिया और एलन को पवेलियन लौटना पड़ा. हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि जब राठी कैच पकड़ रहे है तब बाउंड्री रोप पर लगी विज्ञापन की कर्टन भी थोड़ी से हिलती हुई दिखाई दी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया.

केकेआर ने बनाए 181 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने इस मैच में 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 181 रन बनाए हैं. केकेआर की ओर से अंगकृष रघुंवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 33 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रोवमैन पोवेल ने 24 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 8 गेंदों में 9 और अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए थे. इसके अलावा रिंकू सिंह के बल्ले से 7 गेंदों में 4 रन निकले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ