Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: लखनऊ की टीम में हुई एक और मैच विनर की एंट्री, अकेले दम पर पलट सकता है बाजी   

IPL 2026: आईपीएल 2026 में इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच विनर ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.

Author
Written By: Aditya Updated: Apr 10, 2026 18:34
Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले मुकाबले में मिली हार के बाद कमबैक कर लिया है. ऋषभ पंत की टीम ने बैक टू बैक मैचों में जीत भी दर्ज कर ली है. इस बीच फ्रेंचाइजी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब श्रीलंकाई स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए. अब फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. जिसका हिंट टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दिया था. 

वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान 

श्रीलंका ऑलराउंडर के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने साउथ अफ्रीका के स्पिन ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को अपने साथ जोड़ा है. जिसका आईपीएल ने भी अब आधिकारिक ऐलान कर दिया है. हसरंगा को लखनऊ की टीम ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये खर्च करके खरीदा था. वहीं लिंडे सिर्फ 1 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा बने हैं. लिंडे का ये पहला आईपीएल सीजन होने वाला है. हालांकि प्लेइंग 11 में चांस के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल फ्रेंचाइजी जीत रही टीम में कुछ बड़ा बदलाव करने का रिस्क नहीं लेने वाली है. हालांकि निकोलस पूरन की खराब फॉर्म फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: कमबैक करने के लिए प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव करेगी सीएसके! स्टार खिलाड़ी की वापसी तय

---विज्ञापन---

टी-20 फॉर्मेट में अच्छा रहा है जॉर्ज लिंडे का रिकॉर्ड 

साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे ने अब तक 3 टेस्ट, 4 वनडे और 37 टी-20i मैच खेले हैं. टी-20i में जॉर्ज ने 147.61 की स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए हैं. वहीं गेंद के साथ 23.82 की औसत से 35 विकेट भी झटके हैं. साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में लिंडे एमआई टीम के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. वहीं ओवरऑल टी-20 फॉर्मेट में जॉर्ज ने अब तक 250 मैच खेले हैं. जिसमें 136.68 की स्ट्राइक रेट से 2746 रन बनाए हैं. वहीं गेंद के साथ 26.19 की औसत से 218 विकेट हासिल किए हैं. 

ये भी पढ़ें: चोटिल हर्षित राणा की IPL 2026 में वापसी कब? KKR के इस ऑलराउंडर पर आया बड़ा अपडेट

First published on: Apr 10, 2026 06:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.