CSK vs DC: कमबैक करने के लिए प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव करेगी सीएसके! स्टार खिलाड़ी की वापसी तय

CSK vs DC: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होने वाला है. सीएसके की टीम का अब तक पॉइंट्स टेबल में खाता नहीं खुला है. ऐसे में वो कमबैक करने का प्रयास कर रही है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अब तक बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 में अपने पहले 3 मुकाबले बुरी तरह से हार गई है. ऐसे में फ्रेंचाइजी कमबैक करने की तैयारी कर रही है. जिसके लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सीएसके कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. मैच विनर बल्लेबाज की वापसी प्लेइंग 11 में तय नजर आ रही है.

विज्ञापन

डेवाल्ड ब्रेविस

डेवाल्ड ब्रेविस 2 / 6

मैच विनर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस अब फिट हो गए हैं. ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में सीधी एंट्री पक्की मानी जा रही है. ब्रेविस के कमबैक करने की वजह से अब कार्तिक शर्मा को बेंच पर बैठ कर दोबारा मौका मिलने का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

अकील हुसैन

अकील हुसैन 3 / 6

स्पिनर के रूप में अब तक नूर अहमद ने बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उनकी जगह अब अकील हुसैन को मौका दिया जा सकता है. हुसैन मौका पड़ने पर बल्ले से भी अंत के ओवरों में योगदान दे सकते हैं.

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ 4 / 6

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से भी अभी तक रन नहीं आए हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को बल्ले से कमाल करना होगा, तभी सीएसके की टीम कमबैक कर पाएगी.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे   5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका अब तक कार्तिक शर्मा निभा रहे थे. उनके प्लेइंग 11 से बाहर होने के बाद ये जिम्मेदारी आयुष म्हात्रे को मिल सकता है. म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बहुत ही शानदार पारी खेली थी.

सीएसके की संभावित प्लेइंग 11

सीएसके की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.   इंपैक्ट प्लेयर- आयुष म्हात्रे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन