---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को मिला असली ‘रॉयल’ खिलाड़ी का बल्ला, GT की जीत के बाद जोस बटलर हुए भावुक! 

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत की, लेकिन लय को बरकरार नहीं रख सके. पूरी टीम 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के भरोसे खेलते हुई नजर आ रही है. जिसके कारण ही टीम अब दबाव में आ गई है. वैभव का जलवा हालांकि अभी भी नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. जहां पर गुजरात टाइटंस की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन करके एकतरफा अंदाज में 77 रनों से जीत लिया. इस मुकाबले में हालांकि राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक पारी खेलकर अच्छी लड़ाई की. मुकाबला खत्म होने के बाद उनका और जोस बटलर का खास रिश्ता देखने को मिला. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

वैभव को जोस बटलर ने दिया गिफ्ट 

गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलते हुए नजर आते थे. जिसके कारण इस टीम से उनका लगाव रहा है. ऐसे में वो 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी को भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बोला भी है. जयपुर में मुकाबला खत्म होने के बाद जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को अपना बल्ला गिफ्ट किया. जिसके बाद सूर्यवंशी बहुत ज्यादा खुश नजर आए. वैभव इससे पहले भी बल्ला सभी से गिफ्ट मांगते हुए नजर आते हैं. ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद बटलर की जमकर तारीफ हो रही है. जोस हमेशा से ही युवा खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB vs MI: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी के लिए आई बड़ी खुशखबरी

फॉर्म में चल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी 

पिछले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 3 छक्के की मदद से 36 रन बनाए थे. हालांकि दूसरे छोर से उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. जिसके कारण ही उनकी टीम मुकाबला जीत नहीं सकी. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का अच्छा मौका है. उन्हें बचे हुए 3 मैचों में 2 जीत कम से कम जीत दर्ज करनी होगी. वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की बात करें तो उन्हें बचे हुए 3 मैचों में कम से कम 1 मैच जीतना होगा. इसके अलावा उन्हें अपना नेट रन रेट भी सही रखना होगा. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB vs MI: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई बदल सकती है अपना कप्तान, प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव तय

First published on: May 10, 2026 04:33 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola