RCB vs MI: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी की हुई वापसी

RCB vs MI: शुरुआती मैचों में कमाल का प्रदर्शन करने वाली आरसीबी की टीम अब बैक टू बैक मुकाबला हार गई है. जिसके कारण ही टीम के ऊपर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है.

Royal Challengers Bengaluru
1 / 6
Royal Challengers Bengaluru

RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बैक टू बैक मुकाबला हार चुकी है. हालांकि इसके बाद भी टीम टॉप 4 में नजर आ रही है. मुंबई के खिलाफ अगर बेंगलुरु की टीम को हार मिलती है, तो उनके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में आरसीबी की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी. मुंबई के खिलाफ मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को गुड न्यूज मिली है. मैच विनर खिलाड़ी की वापसी हुई है.

विज्ञापन

आरसीबी की टीम को मिली खुशखबरी

आरसीबी की टीम को मिली खुशखबरी 2 / 6

सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के इंजर्ड होने के बाद से ही आरसीबी की टीम को जीत दर्ज करने में समस्या आ रही है. ऐसे में फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. फिल साल्ट ने दोबारा आरसीबी टीम को ज्वाइन कर लिया है.

विज्ञापन

इंजरी के कारण इंग्लैंड लौटे थे साल्ट

इंजरी के कारण इंग्लैंड लौटे थे साल्ट 3 / 6

आईपीएल 2026 के दौरान फिल साल्ट को इंजरी हुई थी. जिसके कारण ही वो वापस इंग्लैंड लौट गए थे. अब वो फिट होकर दोबारा आरसीबी टीम के साथ जुड़ चुके हैं. मुंबई के खिलाफ मुकाबले में वो खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

जैकब बेथेल

जैकब बेथेल 4 / 6

स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट की टीम में वापसी के बाद जैकब बेथेल को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. बेथेल ने बतौर सलामी बल्लेबाज पिछले 4 मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में उनका पत्ता कट सकता है.

विज्ञापन

दबाव में आ गई है आरसीबी

दबाव में आ गई है आरसीबी 5 / 6

एक तरफ मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. वहीं आरसीबी की टीम पर अब खतरा मंडराने लगा है. ऐसे में आरसीबी की टीम मुंबई से ज्यादा दबाव में रहने वाली है.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव/अभिनंदन सिंह.             (इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन