RCB vs MI: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई बदल सकती है अपना कप्तान, प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव तय

RCB vs MI: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती रहने वाली है. मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो वाला है.

Mumbai Indians
1 / 6
Mumbai Indians

RCB vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 से लगभग बाहर हो चुकी है. थोड़ी बची हुई उम्मीद को जिंदा रखने के लिए फ्रेंचाइजी को अपने बाकी सभी मुकाबले जीतने होंगे. वहीं टॉप में चल रही कम से कम 2 टीमों को हारना होगा. फिलहाल मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में मुंबई की टीम इस मुकाबले में अपना कप्तान भी बदल सकती है. प्लेइंग 11 में भी बदलाव पक्का नजर आ रहा है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या2 / 6

कप्तान हार्दिक पांड्या अब लगभग फिट हो गए हैं. ऐसे में वो इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. पांड्या के आने से सूर्यकुमार यादव बतौर खिलाड़ी नजर आएंगे. पांड्या को भी अब फॉर्म में वापसी करनी होगी.

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर  3 / 6

रायपुर के विकेट पर स्पिनरों के लिए कुछ खास नहीं होता है. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करके शार्दुल ठाकुर की एंट्री हो सकती है. शार्दुल ने भी अब तक टूर्नामेंट में मिला-जुला प्रदर्शन किया है. 

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव4 / 6

पिछले मुकाबले में कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव अब पिता बन चुके हैं. पिता बनने के बाद अब सूर्या ने टीम को ज्वाइन कर लिया है. ऐसे में वो आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा  5 / 6

पिछले मुकाबले में भी रोहित शर्मा ने इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका निभाई थी. ऐसे में वो आरसीबी के खिलाफ भी इसी भूमिका में नजर आ सकते हैं. रोहित का फॉर्म में रहना फ्रेंचाइजी के लिए बहुत ज्यादा अहम होने वाला है.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 116 / 6

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, अल्लाह गजनफर.     इंपैक्ट प्लेयर- रोहित शर्मा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन