हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/IPL 2026: देवदत्त पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर, RCB टीम में 3 नंबर पर कौन करेगा बैटिंग?
क्रिकेट
IPL 2026: देवदत्त पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर, RCB टीम में 3 नंबर पर कौन करेगा बैटिंग?
Who Will Bat At No. 3 In RCB Team: वेंकटेश अय्यर करोड़ को 7 करोड़ की ऊंची कीमत देकर आरसीबी में शामिल किया गया है, लेकिन क्या वो नंबर बैटिंग पोजीशन पर उतर पाएंगे, या फिर टीम मैनेजमेंट देवदत्त पडिक्कल को मौका देगी, ये ऐसा सवाल है जो कई क्रिकेट फैंस के जेहन में घूम रहा है.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
पडिक्कल या वेंकटेश, RCB में 3 नंबर पर कौन करेगा बैटिंग?
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि आरसीबी नंबर 3 पर वेंकटेश अय्यर के बजाय देवदत्त पडिक्कल को चुनेगी.
विराट कोहली और फिल सॉल्ट ओपनिंग करेंगे, जबकि जितेश शर्मा नंबर 4 पर और कप्तान रजत पाटीदार नंबर 5 पर खेल सकते हैं.
रैना के अनुसार, बेंगलुरु की पिचें वेंकटेश अय्यर के लिए अधिक फायदेमंद होंगी, जो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें ऊपरी क्रम में खेलना पसंद है.
वेंकटेश अय्यर का पिछला प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में वेंकटेश अय्यर ने 11 मैचों में केवल 142 रन बनाए, उनका औसत 20.29 रहा, जो उनके करियर का सबसे खराब प्रदर्शन था.
Devdutt Padikkal Or Venkatesh Iyer At No. 3 In RCB: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि आरसीबी वेंकटेश अय्यर के बजाय देवदत्त पडिक्कल को अपने नंबर 3 के बल्लेबाज के तौर पर चुनेगी. आईपीएल 2025 के शुरुआती दौर में ही पडिक्कल चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल करना पड़ा. वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व खिलाड़ी अय्यर को मौजूदा चैंपियन टीम ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा था.
पडिक्कल या अय्यर?
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि आरसीबी अय्यर के बजाय पडिक्कल को नंबर 3 पर खिलाने के बारे में सोच सकती है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आरसीबी पडिक्कल को नंबर 3 पर खिलाएगी. विराट कोहली और फिल सॉल्ट ओपनिंग करेंगे, उसके बाद नंबर 4 पर जितेश शर्मा होंगे. अगर कप्तान रजत पाटीदार कहते हैं कि मैं नंबर 5 पर खेल सकता हूं, तो ऐसा हो सकता है. वो लेफ्ट-हैंड-राइट-हैंड कॉम्बिनेशन भी अपना सकते हैं, उनके पास पहले से ही नंबर 3 पर एक लेफ्ट-हैंडर मौजूद है.'
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व बल्लेबाज ने दावा किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच वेंकटेश के लिए ज्यादा मुफीद रहेगी. रैना ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि बेंगलुरु की पिचें वेंकटेश अय्यर के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेंगी, वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर खेलना पसंद है, वो मैदान के हर कोने में रन बना सकते हैं. मुझे लगता है कि वो लेफ्ट-हैंड-राइट-हैंड कॉम्बिनेशन के लिए उन्हें टीम में शामिल कर सकते हैं, खासकर इसलिए क्योंकि उनके पास निचले क्रम में जितेश शर्मा जैसा एक फिनिशर मौजूद है.'
पिछले साल अय्यर का फ्लॉप शो
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर को रिलीज कर दिया था, लेकिन बाद में उसे 23.75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर दोबारा खरीद लिया. इसके बाद जो हुआ, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था. अय्यर, जो आईपीएल 2024 तक टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, उन्होंने 2025 में अपने करियर का सबसे खराब प्रदर्शन किया. वो 11 मैचों में सिर्फ 142 रन ही बना पाए, और उनका औसत भी बेहद निराशाजनक यानी 20.29 रहा.
Devdutt Padikkal Or Venkatesh Iyer At No. 3 In RCB: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि आरसीबी वेंकटेश अय्यर के बजाय देवदत्त पडिक्कल को अपने नंबर 3 के बल्लेबाज के तौर पर चुनेगी. आईपीएल 2025 के शुरुआती दौर में ही पडिक्कल चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल करना पड़ा. वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व खिलाड़ी अय्यर को मौजूदा चैंपियन टीम ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा था.
पडिक्कल या अय्यर?
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि आरसीबी अय्यर के बजाय पडिक्कल को नंबर 3 पर खिलाने के बारे में सोच सकती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आरसीबी पडिक्कल को नंबर 3 पर खिलाएगी. विराट कोहली और फिल सॉल्ट ओपनिंग करेंगे, उसके बाद नंबर 4 पर जितेश शर्मा होंगे. अगर कप्तान रजत पाटीदार कहते हैं कि मैं नंबर 5 पर खेल सकता हूं, तो ऐसा हो सकता है. वो लेफ्ट-हैंड-राइट-हैंड कॉम्बिनेशन भी अपना सकते हैं, उनके पास पहले से ही नंबर 3 पर एक लेफ्ट-हैंडर मौजूद है.’
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व बल्लेबाज ने दावा किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच वेंकटेश के लिए ज्यादा मुफीद रहेगी. रैना ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि बेंगलुरु की पिचें वेंकटेश अय्यर के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेंगी, वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर खेलना पसंद है, वो मैदान के हर कोने में रन बना सकते हैं. मुझे लगता है कि वो लेफ्ट-हैंड-राइट-हैंड कॉम्बिनेशन के लिए उन्हें टीम में शामिल कर सकते हैं, खासकर इसलिए क्योंकि उनके पास निचले क्रम में जितेश शर्मा जैसा एक फिनिशर मौजूद है.’
---विज्ञापन---