Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: CSK ने ढूंढ लिया नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट, 30 साल के घातक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की हुई स्क्वॉड में एंट्री

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज को ढूंढ लिया है. 30 साल का ये तेज गेंदबाज पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे तो वहीं उससे पहले गुजरात का हिस्सा थे. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 24, 2026 19:04

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर भी इंजर्ड खिलाड़ियों की मार पड़ी. टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोट के चलते बाहर हो चुके हैं. ऐसे में सीएसके की टीम ने अब एलिस की जगह दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को स्क्वॉड में शामिल कर लिया है. ये तेज गेंदबाज 6 फुट 4 इंच लंबे कद का है तो वहीं टी20 क्रिकेट में सभी को प्रभावित भी कर चुका है. 

टीम में शामिल हुए स्पेंसर जॉनसन

ऑस्ट्रेलिया के 30 साल के घातक तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो चुके हैं. उन्हें फ्रेंचाइजी ने 1.5 करोड़ में साइन कर लिया है. आईपीएल की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी की जा चुकी है. नाथ एलिस की इंजरी के बाद लगातार सवाल बना हुआ था कि उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम किस गेंदबाज को मौका देगी. 

---विज्ञापन---

कैसा है स्पेंसर जॉनसन IPL करियर?

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में स्पेंसर जॉनसन भी थे लेकिन उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. एलिस की इंडरी के बाद उनकी किस्मत चमक उठी और अब वो चेन्नई की टीम का हिस्सा बन चुके हैं. आईपीएल में सीएसके जॉनसन के लिए तीसरी फ्रेंचाइजी होगी. इससे पहले साल 2025 में वो कोलकाता नाइट राइडर्स तो वहीं 2024 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक खेले 9 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 10 से भी ज्यादा की रही है. 

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया के लिए कर चुके हैं डेब्यू

स्पेंसर जॉनसन ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने टीम के लिए 13 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने अपने नाम 18 विकेट दर्ज किए हैं. टी20 इंटरनेशनल में उनकी इकॉनमी 8.96 की रही है. इस बार चेन्नई के लिए खेलते हुए उनके पास खुद को साबित करने का शानदार मौका होगा. 

ये भी पढ़िए- कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15 हजार करोड़ में खरीद लिए फ्रेंचाइजी के 100% शेयर

First published on: Mar 24, 2026 07:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.