कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15 हजार करोड़ में खरीद लिए फ्रेंचाइजी के 100% शेयर

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 से पहले ही बिक गई है. टीम को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने 15 हजार करोड़ की कीमत लगाकर खरीद लिया है. आइए आपको इनके बारे में और जानकारी देते हैं.

jacket - 2026-03-24T174905.470
1 / 6

 

Who is Kal Somani: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम बिक चुकी है. इस बार टीम की बोली 15 हजार करोड़ तक जा पहुंची. इससे पहले साल 2008 में टीम को 320 करोड़ में खरीदा गया था. 18 सालों में ये ग्रोथ बेहद ही शानदार नजर आती है. अब फ्रेंचाइजी ने 100 फीसदी शेयर काल सोमानी ने खरीद लिए हैं. काल सोमानी अमेरिका के बिजनेसमैन हैं और उनकी कंपनी कंसोर्टियम ने राजस्थान के लिए सबसे बड़ी बोली लगाकर अपने नाम कर लिया. 

विज्ञापन

15 हजार करोड़ में बिकी राजस्थान

15 हजार करोड़ में बिकी राजस्थान2 / 6

साल 2008 में चैंपियन बनने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को 15 हजार करोड़ में अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने खरीद लिया है. साल 2021 से काल सोमानी फ्रेंचाइजी के इन्वेस्टर रहे हैं और अधिक निवेश के लिए भी बात करते आए हैं. 

विज्ञापन

रॉब वॉल्टन भी कंसोर्टियम का हिस्सा

रॉब वॉल्टन भी कंसोर्टियम का हिस्सा3 / 6

राजस्थान रॉयल्स को कंसोर्टियम ने खरीदा है. सोमानी के साथ-साथ इस ग्रुप में वॉलमार्ट के मालिक वॉल्टन परिवार के रॉब वॉल्टन और फोर्ड मोटर कंपनी से ताल्लुक रखने वाली शीला फोर्ड हैम्प भी इसका हिस्सा हैं. लेकिन अभी तक उनकी हिस्सेदारी को लेकर खुलासा नहीं हो पाया है.

कौन हैं काल सोमानी?

कौन हैं काल सोमानी?4 / 6

काल सोमानी भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन हैं. वो पिछले 15 साल से एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, एआई गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक वाले वेंचर्स के साथ काम कर रहे हैं. सोमानी ग्लोबल टेक सर्विसेज फर्म इंट्राएज, प्राइवेसी कंप्लायंस प्लेटफॉर्म ट्रूयो, एआई गवर्नेंस फर्म ट्रूयो डॉट एआई और एड-टेक सर्विसेज प्रोवाइडर एकेडेमियन के फाउंडर रहे हैं.

विज्ञापन

स्कॉट्सडेल में रहते हैं काल सोमानी

स्कॉट्सडेल में रहते हैं काल सोमानी5 / 6

काल सोमानी का जन्म भारत में हुआ था तो वहीं 1998 में वो अमेरिका शिफ्ट हो गए थे. फिलहाल वो अमेरिका के एरिजोना राज्य के स्कॉट्सडेल में रहते हैं. 

एक बार चैंपियन बनी है RR

एक बार चैंपियन बनी है RR6 / 6

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के पहले ही सीजन में खिताब जीतने वाली फ्रेंचाइजी बन गई थी. टीम ने शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद से टीम लगातार खिताब की तलाश में हैं लेकिन जीत नहीं पाई है. इस बार टीम नए रियान पराग की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन