Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 से कमबैक करना चाहती है. जिसके कारण ही अभ्यास मैच के दौरान अपना पूरा जोर लगा रही है. फ्रेंचाइजी ने अब एक और इंट्रा स्क्वाड मैच खेला है. जिसमें कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान अभिषेक शर्मा भी फेल हो गए. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ये दोनों स्टार बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे. वहीं एक युवा खिलाड़ी ने अभ्यास मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है.
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का नहीं चला बल्ला
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने A और B टीम बांटकर इंट्रा स्क्वाड मैच खेला. हालांकि इस दौरान कुछ खिलाड़ी दोनों ही टीमों के साथ खेलते हुए नजर आए. हैदराबाद की A टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 193 रन बनाए. ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे थे, मगर वो सिर्फ तीसरी गेंद पर ही पवेलियन लौट गए. हालांकि इस टीम के लिए नीतीश रेड्डी ने 40 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद बी टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी. जहां पर अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए. हालांकि उसके बाद उन्हें दोबारा भी खेलने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने 7 गेंदों में 21 रनों की शानदार पारी खेली. बी टीम ने सिर्फ 14.4 ओवरों में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
ABHISHEK GETS OUT FIRST BALL!! NITISH GETS HIS FIRST OF THE DAY!
— Varun Velamakanti 🦅 (@CricVarunSRH) March 22, 2026
Ishan & Abhishek get out in the same fashion.#SRH #IPL2026 pic.twitter.com/YrqyjXPMKe
ये भी पढ़ें: IPL 2026: RCB की प्रैक्टिस मैच में इन 5 बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, विराट कोहली के बल्ले से निकले इतने रन
रविचंद्रन स्मरण के बल्ले से आए रन
युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण ने ए टीम के लिए 14 गेंदों में 26 रन बनाए. उसके बाद उन्होंने बी टीम के लिए भी बल्लेबाजी की और 39 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों ही बार वो पूरी लय में नजर आ रहे थे. पिछले सीजन वो एडम जंपा के इंजर्ड होने पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े थे. उनकी फॉर्म को देखकर फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख के बेस प्राइज पर रिटेन कर लिया है. हालांकि फिलहाल उनकी प्लेइंग 11 में जगह बनती नहीं नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए आए 4 नए नियम, जानें सभी टीमों के फायदे और नुकसान










