IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को दिया खास अवॉर्ड, खुशी से गदगद हुए कप्तान, वीडियो वायरल

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस की टीम ने कप्तान शुभमन गिल को एक खास अवॉर्ड से सम्मानित किया है. टीम की तरफ से उनको ये अवॉर्ड साल 2025 में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां देखें…

jacket - 2026-03-23T220215.348

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. शुभमन गिल के हाथों में एक बार फिर से गुजरात टाइटंस की कप्तानी होगी. टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी है और अब टीम का लक्ष्य दूसरी ट्रॉफी जीतना होगा. पिछले साल टीम ने गिल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था और पॉइंट्स टेबल में टीम तीसरे नंबर पर रही थी. टीम के कप्तान शुभमन गिल हर सीजन में रनों का अंबार लगा रहे हैं और गुजरात को आईपीएल की सबसे कंसिस्टेंट टीम भी कहा जाता है. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले टीम की तरफ से कप्तान शुभमन गिल को खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. 

विज्ञापन

शुभमन गिल को मिला खास अवॉर्ड

शुभमन गिल के लिए साल 2025 बल्ले से बेहद ही शानदार रहा है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से अपनी छाप छोड़ते हुए साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए. तीनों फॉर्मेट में मिलाकर उन्होंने 1764 रन बनाए थे. इसी के साथ इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी की तरफ से उनको खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल भी हो रहा है. इस कार्यक्रम का नाम शुभारंभ 2026 रखा गया. इस अवॉर्ड के दौरान गिल काफी खुश नजर आए.

विज्ञापन

दूसरे खिताब पर होंगी GT की नजरें

आईपीएल 2025 में गुजरात की टीम ने बेहतरीन अंदाज में क्रिकेट खेला था. कप्तान गिल ने बल्ले से धमाल मचाते हुए 15 पारियों में 650 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 50 का रहा था तो वहीं स्ट्राइक रेट भी 155 का रहा था. उनके साथ-साथ साईं सुदर्शन ने भी टीम के लिए धांसू प्रदर्शन किया था. इस बार टीम के पास अपना दूसरा टाइटल हासिल करने का प्रयास होगा. गिल के ऊपर भी अपना पहला आईपीएल का खिताब हासिल करने का दबाव होगा. गुजरात का पहला मुकाबला 31 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ