IPL 2026 से पहले अश्विन का बड़ा दावा, प्लेऑफ तो दूर टॉप-6 में भी नहीं रहेगी ये टीम

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है, लेकिन उससे पहले पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने बड़ा दावा कहते हुए कहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन के प्लेऑफ तो क्या टॉप-6 में भी जगह नहीं बना पाएगी.

R Ashwin

R Ashwin

IPL 2026, R Ashwin: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपिय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी. इससे पहले भारत और CSK के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. अश्विन ने बड़ा दावा करते हुए उस टीम का नाम बताया है, जो आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ तो क्या, टॉप-6 में भी नहीं रहेगी.

विज्ञापन

टॉप-6 में भी जगह नहीं बना पाएगी LSG टीम – अश्विन

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम इस सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाएगी. उन्होंने यहां तक कहा कि लखनऊ की टीम टॉप-6 में भी जगह नहीं बना पाएगी. उन्होंने कहा, “इस सीजन के टॉप-3 टीमें तो पहले से ही तय हैं और चौथे, पांचवें व छठे स्थान के लिए जबरदस्त टक्कर होगी, लेकिन LSG की टीम इसका हिस्सा नहीं होगी.” उनके इस बयान से साफ लगता है कि लखनऊ टीम कमजोर है और टॉप टीमों से मुकाबला करने की क्षमता ही नहीं है.

विज्ञापन

IPL 2025 में लखनऊ की टीम का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम 7वें नंबर पर रही थी. ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG ने पिछले सीजन 14 मैचों में से सिर्फ 6 में जीत हासिल कर पाई थी, जबकि 8 मैचों में उसे हार मिली थी. 2022 से खेल रही लखनऊ की टीम अभी तक फाइनल में जगह नहीं बना सकी है.

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था और वह लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. इसके बावजूद, पंत बतौर कप्तान और खिलाड़ी दोनों ही भूमिकाओं में कुछ खास नहीं कर पाए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले फेल हुए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा, इस युवा खिलाड़ी का चला बल्ला

पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से होगी भिड़ंत

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी. यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद लखनऊ की टीम 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी.

IPL 2026 के लिए लखनऊ का स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), डेविड मिलर, ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, शहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर, जोश इंग्लिस.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ