IPL 2026 से पहले फेल हुए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा, इस युवा खिलाड़ी का चला बल्ला

Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. ऐसे समय में इंट्रा स्क्वाड मैच भी बहुत ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी इस मामले में पीछे नहीं है. फ्रेंचाइजी रोजाना एक इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है.

Abhishek Sharma and Ishan Kishan

Abhishek Sharma and Ishan Kishan

Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 से कमबैक करना चाहती है. जिसके कारण ही अभ्यास मैच के दौरान अपना पूरा जोर लगा रही है. फ्रेंचाइजी ने अब एक और इंट्रा स्क्वाड मैच खेला है. जिसमें कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान अभिषेक शर्मा भी फेल हो गए. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ये दोनों स्टार बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे. वहीं एक युवा खिलाड़ी ने अभ्यास मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. 

विज्ञापन

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का नहीं चला बल्ला 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने A और B टीम बांटकर इंट्रा स्क्वाड मैच खेला. हालांकि इस दौरान कुछ खिलाड़ी दोनों ही टीमों के साथ खेलते हुए नजर आए. हैदराबाद की A टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 193 रन बनाए. ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे थे, मगर वो सिर्फ तीसरी गेंद पर ही पवेलियन लौट गए. हालांकि इस टीम के लिए नीतीश रेड्डी ने 40 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद बी टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी. जहां पर अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए. हालांकि उसके बाद उन्हें दोबारा भी खेलने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने 7 गेंदों में 21 रनों की शानदार पारी खेली. बी टीम ने सिर्फ 14.4 ओवरों में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. 

विज्ञापन

रविचंद्रन स्मरण के बल्ले से आए रन 

युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण ने ए टीम के लिए 14 गेंदों में 26 रन बनाए. उसके बाद उन्होंने बी टीम के लिए भी बल्लेबाजी की और 39 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों ही बार वो पूरी लय में नजर आ रहे थे. पिछले सीजन वो एडम जंपा के इंजर्ड होने पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े थे. उनकी फॉर्म को देखकर फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख के बेस प्राइज पर रिटेन कर लिया है. हालांकि फिलहाल उनकी प्लेइंग 11 में जगह बनती नहीं नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ