IPL 2024 Shamar Joseph Signed by LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 17वां संस्करण मार्च से मई तक खेला जाना है। वहीं उससे पहले केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड को रिप्लेस कर दिया है। वहीं वुड की जगह ली है वेस्टइंडीज के लिए हाल ही में गाबा टेस्ट के हीरो रहे शमर जोसेफ ने। जोसेफ ने एक महीने के अंदर लगातार सुर्खियां बटोरी हैं। अब इस खिलाड़ी का जलवा आईपीएल में भी देखने को मिलेगा। गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत में जोसेफ ने 7 विकेट लेकर कंगारुओं की कमर तोड़ दी थी।
शमर जोसेफ को मिलेगी कितनी सैलरी?
शमर जोसेफ को लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा 3 करोड़ की कीमत पर साइन किया गया है। वुड को जबकि पिछले सीजन तक 7.50 करोड़ रुपए मिलते थे। यानी फ्रेंचाइजी को साढ़े चार करोड़ का फायदा हुआ है। आईपीएल द्वारा अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इससे जुड़ी प्रेस रिलीज शेयर की गई। इसमें बताया गया कि आगामी सीजन के लिए शमर जोसेफ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को रिप्लेस करेंगे। जोसेफ के लिए यह महीना काफी शानदार रहा है। टेस्ट के बाद उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी जल्द डेब्यू का मौका मिल सकता है।
कौन हैं शमर जोसेफ?
शमर जोसेफ ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जलवा बिखेरा था। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में 6 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। फिर गाबा टेस्ट में अंगूठे पर गेंद लगने के बाद वह चोटिल थे फिर भी उन्होंने दूसरी पारी में 7 विकेट लिए। वह वेस्टइंडीज की गाबा में इस ऐतिहासिक जीत के हीरो थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे। उन्होंने गाबा टेस्ट में कुल 8 विकेट झटके थे। वह गुयाना के एक छोटे गांव के रहने वाले थे और उनका बचपन काफी गरीबी में गुजरा था। उन्होंने एक लकड़ी काटने की फैक्ट्री से एक सिक्योरिटी गार्ड तक की नौकरी भी की थी।
अभी तक कैसा रहा है जोसेफ का करियर रिकॉर्ड?
शमर जोसेफ ने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं। दो मैचों के बाद ही उन्होंने सुर्खियां बटोरी हैं। कहते हैं पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं और ऐसा ही कुछ जोसेफ के साथ भी हो रहा है। शमर जोसेफ ने 2 टेस्ट में 13 विकेट, 7 फर्स्ट क्लास मैचों में 34 विकेट अपने नाम किए हैं। वह अपनी तेज गति के लिए भी प्रसिद्ध हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने बचपन में टेप बॉल और फलों से गेंदबाजी की प्रैक्टिस की है। वह वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रोमारियो शेफर्ड के पड़ोसी भी थे जिन्होंने उन्हें एक पहचान दिलाई।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर बड़ा खुलासा, फिट होने के बावजूद टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर!
यह भी पढ़ें- Ishan Kishan ने खुद के ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, क्या खत्म हुआ विकेटकीपर बल्लेबाज का करियर?
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
16 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
56 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines