'केएल राहुल की जगह यशस्वी को दिया जाना चाहिए था मौका' WTC Final को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

IPL 2023 KL Rahul Yashasvi Jaiswal
विज्ञापन

RR vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी से सभी को मुरीद बना लिया। उन्होंने आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी और 98 रन भी बनाए। इस पारी के बाद उनकी हर तरफ चर्चाएं हो रही है। कई पूर्व क्रिकेटर्स उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन को लगता है कि बीसीसीआई को केएल राहुल की जगह ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल का नाम लेना चाहिए था। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया है और लिखा है कि “मैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए केएल राहुल की जगह @ybj_19(यशस्वी जायसवाल) को चुनता…वह इतना अच्छा है..वह सुपरस्टार बनने जा रहा है..।’

विज्ञापन

केएल राहुल फील्डिंग के दौरान हुए चोटिल

दरअसल भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल आईपीएल 2023 में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में फील्डिंग करने के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। उन्हे जांघ में चोट लगी थी जिसकी वजह से वे आईपीएल और डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हो गए थे। उनकी फिलहाल सर्जरी हो गई वे जल्द ही मैदान पर वापसी करने को आतुर हैं।

जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीज़न में शानदार फॉर्म में रहे हैं, और गुरुवार को भी वे यह अच्छी लय में दिखाई दिए। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आरआर ने 13.1 ओवर में 151/1 का स्कोर बनाया, जायसवाल द्वारा 47 गेंदों पर 98 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ