IPL 2023 MI vs GT: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में मुबई इंडियंस ने कमाल किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली इस टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही अब रोहित शर्मा की टीम दूसरे क्वालिफायर में पहुंच गई है। अब 26 मई को गुजरात टाटइटन्स और मुंबई के बीच दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा।
जीत के हीरो रहे आकाश मधवाल
चेपॉक में खेले गए इस अहम मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया। वह जीत के हीरो रहे। उन्होंने 3.3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट निकाले। यह उनके सीजन और करियर का बेस्ट प्रदर्शन है। इसी गेंदबाज ने 10वें ओवर में 2 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया था।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1661429602768617478?s=20
मैच का टर्निंग प्वाइंट
दरअसल, मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने दसवां ओवर डाला, जो मुकाबले का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस ओवर में उन्होंने चौथी गेंद पर आयुष बदोन को क्लीन बोल्ड किया। फिर अगली ही गेंद पर निकोलस पूरन का शिकार किया। उन्होंने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन दिया। इस ओवर के बाद मैच पलट गया और लखनऊ टीम के विकेट गिरते गए और लखनऊ की टीम सिर्फ 101 रन पर सिमट गई।
मैच का लेखा-जोखा
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने 23 गेंद पर 41 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 33 रनों की शानदार पारी खेली थी। अंत में नेहाल वढेरा ने 12 बॉल पर 23 रन बनाकर टीम को 188 रन तक पहुंचाया था।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1661428958787715073?s=20
101 पर सिमट गई लखनऊ
183 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए दूसरे ओवर में प्रेरक माकंड के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद चौथे ओवर में काइल मेयर्स भी आउट हो गए। हालांकि मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ की वापसी कराई, लेकिन दूसरे बल्लेबाजों से उन्हें साथ नहीं मिला। लिहाजा लखनऊ की टीम 20 ओवर में सिर्फ 101 रन बना पाई और 81 रनों से हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines