IPL 2023 MI vs GT: लखनऊ को 81 रनों से रौंदकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंची मुंबई इंडियंस, जीते के हीरो बने मधवाल

IPL 2023 LSG vs MI Live Score Eliminator

IPL 2023 LSG vs MI Live Score Eliminator

IPL 2023 MI vs GT:  आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में मुबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही अब रोहित शर्मा की टीम दूसरे क्वालिफायर में पहुंच गई है। जहां 26 तारीख को वह गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। अगर उसमें भी मुंबई इंडियंस जीत जाती है तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की जीत के हीरो आकाश मधवाल रहे, जिन्होंने 3.3 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने 23 गेंद पर 41 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 33 रनों की शानदार पारी खेली थी। अंत में नेहाल वढेरा ने 12 बॉल पर 23 रन बनाकर टीम को 188 रन तक पहुंचाया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1661428958787715073?s=20

183 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए दूसरे ओवर में प्रेरक माकंड के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद चौथे ओवर में काइल मेयर्स भी आउट हो गए। हालांकि मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ की वापसी कराई, लेकिन दूसरे बल्लेबाजों से उन्हें साथ नहीं मिला। लिहाजा लखनऊ की टीम 20 ओवर में सिर्फ 101 रन ही बनाई और 81 रनों से हार गई।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), क्रुणाल पांड्या (सी), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ