IPL 2023 Final, CSK vs GT Live Update: बारिश के चलते टला खिताबी मुकाबला, अब सोमवार को 7:30 बजे से होगा मैच
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Final
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Final
IPL 2023 Final, CSK vs GT Live Update: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला बारिश के चलते टल गया है। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच यह मुकाबला खेला जाना था, लेकिन एन वक्त पर बारिश ने खलल डाला। बारिश आने के बाद टॉस तक नहीं हो पाया। इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया था। इसलिए अब सोमवार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर ये खिताबी जंग शुरू होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दसवीं बार फाइनल में पहुंची है, वहीं गुजरात की टीम लगातार दूरी बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स- डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, अंबाती रायडू, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थिक्षणा, मथीशा पथिराना
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, साईं सुदर्शन, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोश लिटिल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: