हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SL: बारिश के कारण रद्द हो सकता है कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन, जानिए मौसम का हाल

IND vs SL Test Day 2 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए मौसम के हाल पर एक बार नजर डालते हैं.

विज्ञापन
दूसरे दिन बारिश का मंडरा रहा है खतरा (Image: ANI)

IND vs SL Test Day 2 Weather Report: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया का आखिरी मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए दूसरा मैच भी काफी महत्वपूर्ण है. वह 2-0 से सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से कोलंबो टेस्ट में उतरी है. पहले दिन टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा और अब दूसरे दिन भी भारतीय टीम इसी तरह दबदबा बनाए रखना चाहेगी. हालांकि, बारिश का खतरा इस मैच पर मंडरा रहा है.

IND vs SL टेस्ट के दूसरे दिन बारिश का खतरा

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की संभावना 96% है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 24 अगस्त को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. दूसरे दिन का खेल सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसके बाद बारिश की संभावना 43-66% के बीच है. आप नीचे मैच के दौरान हर घंटे बारिश की संभावना देख सकते हैं:

  • सुबह 10 बजे: 66% बारिश की संभावना
  • सुबह 11 बजे: 49% बारिश की संभावना
  • दोपहर 12 बजे: 49% बारिश की संभावना
  • दोपहर 1 बजे: 55% बारिश की संभावना
  • दोपहर 2 बजे: 51% बारिश की संभावना
  • दोपहर 3 बजे: 49% बारिश की संभावना
  • दोपहर 4 बजे: 43% बारिश की संभावना
  • दोपहर 5 बजे: 47% बारिश की संभावना

ये भी पढ़ें:- IND vs SL, 2nd Test: फ्री में देख पाएंगे दूसरे दिन का खेल, जानिए LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

दूसरे दिन क्या होगा भारतीय टीम का प्लान?

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की संभावना बहुत अधिक है. हालांकि, टीम इंडिया का लक्ष्य अपनी पहली पारी को बड़ा करना होगा. भारतीय टीम ने पहले दिन 85 ओवर तक बल्लेबाजी की और 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. भारतीय टीम को अगर मैच को अपनी पकड़ में करना है, तो दूसरे दिन अपने स्कोर को 450-500 रन के करीब लेकर जाना होगा.

दूसरे दिन ध्रुव जुरेल और सारांश जैन बल्लेबाजी करने उतरेंगे. ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और वह भी अब दूसरे दिन मैदान पर उतर सकते हैं. मानव सुथार भी बल्लेबाजी करना जानते हैं. ऐसे में टीम इंडिया के पास बल्लेबाजों की कमी नहीं है. ये सभी खिलाड़ी टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक ले जा सकते हैं. असिथा फर्नांडो ने कोलंबो टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की है और अब तक वह 3 विकेट झटक चुके हैं. भारतीय बल्लेबाजों को उनसे संभलकर रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: आउट होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े यशस्वी जायसवाल, धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source: AccuWeather

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola