हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK Match Update Highlights: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, जानें अब तक की सभी बड़ी खबरें

India vs Pakistan Match Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी यानी आज बड़ा मैच होने वाला है. ग्रुप A की इन दोनों टीमों ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. उनके लिए वर्ल्ड कप अच्छा रहा है. मैच से पहले अलग-अलग तरह के अपडेट्स लगातार आ रहे हैं और दिग्गज भी अपनी राय सामने रख रहे हैं. आइए पल-पल के अपडेट्स जानते हैं.

विज्ञापन
भारत vs पाकिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स

Live Updates

09:04 (IST) 15 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: वॉशिंगटन सुंदर को मिलेगा मौका?

स्पिन गेंदबाजों को पिच पर मदद मिलेगी. रिंकू सिंह अब तक फिनिशर के रूप में उतना कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. ऐसे में उन्हें बाहर करके सुंदर को एक मैच के लिए टीम में लाया जा सकता है. ये अच्छा विकल्प रहेगा.

08:44 (IST) 15 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, तो क्या होगा?

भारत और पाकिस्तान का मैच अपने आप में काफी बड़ा है लेकिन ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के लिए अमूमन कोई रिजर्व डे नहीं होता है.अगर बारिश हुई और मैच रद्द कर दिया गया, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्ट होना पड़ेगा.

08:24 (IST) 15 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: सौरव गांगुली ने दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया काफी मजबूत है. भारत की गेंदबाजी शानदार है. मुझे नहीं लगता कि टीम में ज्यादा बदलाव होंगे. पाकिस्तान का गेंदबाजी अटैक भी बढ़िया है. मैं इस मैच को प्रेशर नहीं मानता. खिलाड़ियों को आदत हो जाती है. मेरे लिए ये अलग बात नहीं है. वर्ल्ड कप के लिए भारत को शुभकामनाएं.'

08:00 (IST) 15 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: हरभजन ने उड़ाई मोहम्मद आमिर की धज्जियां

मोहम्मद आमिर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अभिषेक के पास तकनीक नहीं है और वो बिना देखे शॉट लगाते हैं. अब हरभजन सिंह ने इसका करारा जवाब देते हुए कहा, 'वो लोग उठकर कुछ भी बोल देते हैं. उस बात को छोड़िए, आप किससे बात कर रहे हैं? अभिषेक एक प्रॉपर बल्लेबाज हैं. वो हर दिशा में शॉट लगाते हैं. अगर वो कल अच्छा प्रदर्शन कर गए, तो अगले 6 महीनों तक सभी पाकिस्तानियों के सपने में आएंगे.'

07:22 (IST) 15 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: पूर्व क्रिकेटर ने बताया पाकिस्तान का प्लान

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल ने भारत के खिलाफ मैच का प्लान बताया. उन्होंने पाक टीम के गेंदबाजी अटैक के बारे में बात करते हुए कहा, 'अच्छी बात ये है कि मैच हो रहा है. पाकिस्तान दो स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. अबरार अहमद और उस्मान तारिक के अलावा मोहम्मद नवाज और शादाब खान भी स्पिन गेंदबाजी का विकल्प देते हैं.'

07:00 (IST) 15 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: भारत का स्पिन कॉम्बिनेशन क्या होगा?

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के पिछले दो मैचों में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के रूप में सिर्फ दो स्पिनर्स के साथ उतरी है. कोलंबो की पिच पर स्पिन गेंदबाजी को बहुत सपोर्ट मिलता है. ऐसे में भारतीय टीम कुलदीप यादव को भी प्लेइंग 11 में जगह दे सकती है.

06:31 (IST) 15 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: अभिषेक शर्मा का खेलना पक्का!

अभिषेक शर्मा ने प्रैक्टिस सेशन में लंबा समय बिताया. वो नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले थे लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ वो धूम मचाते हुए दिखाई देंगे.

22:58 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: जसप्रीत बुमराह पर भी होगी नजरें

भले ही कोलंबो में स्पिनरों के लिए मदद हो, लेकिन जसप्रीत बुमराह ऐसे विकेट पर भी बहुत ही प्रभावी नजर आते हैं. अपने स्लोअर बॉल से वो बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के मुकाबले में मुजारबानी ने कुछ ऐसा किया था. बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ उसे दोहरा सकते हैं.

22:42 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: महामुकाबले के सभी टिकट बिके

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं. ऐसे में कोलंबो का स्टेडियम पूरी तरह से भरा रहने वाला है.

22:23 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: मोहसिन नकवी पहुंच गए श्रीलंका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी भारत-पाक मुकाबले के लिए श्रीलंका के कोलंबो में पहुंच गए हैं. जहां पर उनके स्वागत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

22:06 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: बारिश कर सकती है खेल खराब

कोलंबो में बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है. 15 फरवरी को भी बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है. बारिश मैच में खलल डाल सकती है.

21:52 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: टी-20 फॉर्मेट में भारत का है दबदबा

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब अब तक टी-20 फॉर्मेट में 16 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 13 मैचों में तो वहीं पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैचों में ही जीत दर्ज की है.

21:34 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: अभिषेक शर्मा कर रहे हैं खास तैयारी

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा बीमारी से उबर कर दोबारा मैदान पर लौट रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले वो खास तैयारी कर रहे हैं.

21:16 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: सूर्यकुमार यादव बने उस्मान तारिक

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव अभ्यास सत्र के दौरान उस्मान तारिक की तरह गेंदबाजी करते हुए नजर आए. जहां पर उन्होंने तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी की. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

20:56 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: पिच की पहली तस्वीर आई सामने

भारत और पाकिस्तान मैच में यूज होने वाली पिच की पहली तस्वीर आ गई है. ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के मैच वाली पिच पर भी भारत-पाक की टीमें खेलने वाली हैं.

20:32 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: महामुकाबले के प्रेशर पर बोले कप्तान सूर्या

भारत और पाकिस्तान मैच के प्रेशर की बात करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘प्रेशर हमेशा रहता है. इंडिया-पाकिस्तान के साथ तो यह एक मौके जैसा होता है. हम चाहे कितना भी कहें कि ‘यह कोई दूसरा गेम है’, लेकिन प्रेशर में रहना इंसान की आदत है क्योंकि यह कोई दूसरा गेम नहीं है. हम उनके साथ अक्सर खेलते भी नहीं हैं. इसलिए प्रेशर हमेशा रहता है.’

20:11 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: पाकिस्तानी टीम की तारीफ में बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव

पाकिस्तानी टीम की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘पाकिस्तान हाल के दिनों में अच्छा क्रिकेट खेल रहा है. वे कुछ समय से श्रीलंका में हैं, इसलिए श्रीलंका में खेलने से उन्हें फायदा होगा.’

यहां पढ़ें पूरी खबर:IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिए 5 बड़े बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट 

19:50 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: उस्मान तारिक पर भी बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव

अजीबोगरीब एक्शन वाले उस्मान तारिक को लेकर बोलते हुए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं हैं, बल्कि उसका जवाब देने की कोशिश करते हैं. हम भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे. ऐसा नहीं है कि हमने अजीब एक्शन वाले बॉलर्स के खिलाफ प्रैक्टिस नहीं की है. हम उसी हिसाब से प्लान बनाएंगे और प्रैक्टिस करेंगे.’

19:32 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर मिला बड़ा हिंट

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगले मुकाबले में अभिषेक शर्मा की वापसी तय हैं.

18:58 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: सूर्यकुमार यादव ने दिया मजाकिया जवाब

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा मुकाबले खेले. इस बारे में जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर पाकिस्तान के कप्तान चाहते हैं, तो हम अभिषेक शर्मा को खिलाएंगे.'

18:39 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: हैंडशेक विवाद पर बोले सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैंडशेक विवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा, '24 घंटे इंतजार करो. अच्छा खाओ, अच्छी नींद लो, कल देखेंगे.'

17:51 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में करना होगा बदलाव

कोलंबो में स्पिनरों का दबदबा देखने को मिलता है. ऐसे में टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह देनी होगी. जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए भी बड़ी समस्या खड़ी की जा सकी.

17:20 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: किरण मोरे ने दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयनकर्ता किरण मोरे ने इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर बड़ा बयान देते हुए पीटीआई से कहा, 'भारतीय टीम में बहुत टैलेंट है और वह पाकिस्तान के खिलाफ निश्चित रूप से जीतेगी.'

16:58 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर बोले सलमान अली आगा

पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. जिसका जवाब खुद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने दिया है. उन्होंने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर:IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने दिए 5 बड़े बयान, अभिषेक पर भी किया कमेंट

16:28 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: स्पिनरों का होगा दबदबा

मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का मानना है कि कोलंबो की पिच पर स्पिनरों का दबदबा देखने को मिल सकता है. पिछले कुछ मुकाबलों में भी इस पिच पर स्पिनरों का बोलबाला रहा है.

16:04 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: अभिषेक शर्मा को लेकर बोले पाकिस्तानी कप्तान

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में पाकिस्तान को बहुत ज्यादा परेशान किया था. अब महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने उन्होंने लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे, मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं. हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं.'

15:50 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: हैंडशेक विवाद पर बोले पाकिस्तानी कप्तान

हैंडशेक विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरी निजी राय शायद मायने न रखे, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे हमेशा खेला जाता है. यह उन्हें फैसला लेना है कि वे क्या करना चाहते हैं.’

यहां पर पढ़ें पूरी खबर:IND vs PAK: हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने दिया बड़ा बयान, सूर्या पर होगी निगाहें

15:06 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: साहिबजादा फरहान ने भारत को दी थी चुनौती

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, 'मेरे ख्‍याल से हमने आखिरी एशिया कप में जिस तरह खेला. हमने एकतरफा मैच नहीं होने दिया. हमने अंत तक लड़ाई लड़ी. हमने अंत तक एकतरफा मैच नहीं खेला और उम्‍मीद है कि इस बार हम बेहतरीन मैच खेलेंगे.'

14:23 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: पाकिस्तान की कैसी होगी प्लेइंग 11?

पाकिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग 11: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, उस्मान खान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक.

14:08 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: कोलंबो में कैसा भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड?

कोलंबो के मैदान पर भारत और पाकिस्तान ने कई सारे टी20 मैच खेले हैं. टीम इंडिया का रिकॉर्ड यहां ज्यादा बेहतर है. भारत ने यहां 15 मैच खेले हैं और 11 जीते हैं.

पूरी जानकारी के लिए पढ़िए: IND vs PAK: कोलंबो के मैदान पर कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी

13:43 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: तीन घंटे का होगा टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो में भारतीय टीम का तीन घंटे का प्रैक्टिस सेशन होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के समापन के बाद आज शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे.

13:18 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस की टाइमिंग आई सामने

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले टीम इंडिया का शेड्यूल सामने आ गया है. 14 फरवरी 2026 आज शाम को 5:30 बजे टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने को मिलेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर इसका हिस्सा बन सकते हैं.

12:30 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?

अभिषेक शर्मा अगर नहीं खेले, तो संजू सैमसन और ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं. टीम इंडिया को एक अधिक स्पिनर के साथ कोलंबो की पिच पर उतरना चाहिए. वो कुलदीप यादव को अर्शदीप सिंह की जगह मौका दे सकते हैं.

पूरी जानकारी के लिए पढ़िए: पाकिस्तान के खिलाफ अगर अभिषेक नहीं खेले, तो ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! महामुकाबले में किसे मिलेगा मौका?

12:01 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: बाबर आजम का भारत के खिलाफ प्रदर्शन

बाबर आजम ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 5 मैच खेले हैं और 105 रन बनाए हैं. उनका औसत करीब 26 का रहा है. आजम ने उतना प्रभावित नहीं किया है. देखना होगा कि भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो क्या कमाल करते हैं.

11:41 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match Updates: हरभजन सिंह ने की भविष्यवाणी

हरभजन सिंह ने IND vs PAK मैच की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि टीम इंडिया आसानी से जीत जाएगी. उन्होंने कहा, 'भारत मैच जीतेगी. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर है. वो बढ़िया स्पिनर हैं. हमें उन्हें सेफ तरीके से खेलना होगा. भारतीय टीम सक्षम है. हमारी टीम बहुत अच्छी है. उम्मीद है कि वो अब तक जैसा खेले हैं, वैसा ही खेलेंगे. उनपर कोई दबाव नहीं होगा और वो जीत का झंडा लहराएंगे.'

11:14 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: बाबर आजम ने बताया भारत के खिलाफ खेलने का गेम प्लान

बाबर आजम ने भारत के खिलाफ मैच को लेकर उत्साह दिखाया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस मैच पर नजरें रखती है. उन्होंने भारत के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव के बारे में बात की. उन्होंने शांत रहने और मैच पर फोकस करने पर ध्यान देने की बात कही.

10:58 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: टीम इंडिया पहुंची कोलंबो

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है. इसी का एक वीडियो सामने आया था. भारतीय टीम के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ का बढ़िया तरह से स्वागत हुआ था.

10:43 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा?

अभिषेक शर्मा की तबीयत ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ाई हुई है. अपडेट सामने आ रही है कि 14 फरवरी की शाम में अभिषेक के खेलने, या नहीं खेलने को लेकर आखिरी फैसला लिया जाएगा.

10:33 (IST) 14 Feb 2026

IND vs PAK Match LIVE Updates: भारत-पाकिस्तान मैच कब शुरू होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में मैच का आयोजन होगा. फैंस इस मुकाबले को शाम 7 बजे से लाइव देख सकते हैं. शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे.

IND vs PAK Match, T20 World Cup 2026 Update Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा ही रोमांचक साबित होते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब ये दोनों टीमें आमने-सामने आने वाली हैं. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी यानी आज उनके बीच भिड़ंत होने वाली है. इस बड़े मैच के आयोजन में अब कुछ घंटे रह गए हैं और फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है.

IND vs PAK: हेड टू हेड

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 8 मैचों का आयोजन हुआ है. टीम इंडिया ने 7 मौकों पर जीत दर्ज की और सिर्फ एक बार पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. भारत अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने की इरादे से उतरेगी.

IND vs PAK: दोनों टीमों के स्क्वाड

टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

विज्ञापन

पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

नीचे मैच से पहले आए पल-पल के अपडेट्स दिए गए हैं:

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola