IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने दिए 5 बड़े बयान, अभिषेक पर भी किया कमेंट

IND vs PAK, Pakistan Captain Statement: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं. इस टूर्नामेंट का ये सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है. इस मैच पर सभी फैंस की नजरें टिकी रहने वाली हैं. इस मैच से पहले पाकिस्तानी के कप्तान ने 5 बड़े बयान दिए हैं. 

Salman Ali Agha

Salman Ali Agha

IND vs PAK, Salman Ali Agha Statement: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं. विवादों के बाद ये मुकाबला खेला जा रहा है. ऐसे में भारत-पाकिस्तान के अलावा भी कई देशों के फैंस की इस मुकाबले पर नजर होगी. दोनों ही टीमें अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं रखना चाहती हैं. मुकाबले में से पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने 5 बड़े बयान दिए हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा स्टेटमेंट दिया है. 

विज्ञापन

सलमान अली आगा ने दिया बड़ा बयान 

भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले हुए प्री मैच पोस्ट प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने उस्मान तारिक पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘ICC ने उनका टेस्ट किया है और उन्हें दो बार क्लियर किया है. मुझे नहीं पता कि इतना हंगामा किस बात का है. वैसे भी, उन्हें इन सब बातों से ज्यादा परेशानी नहीं होती क्योंकि जब से उन्होंने खेलना शुरू किया है लोग उनके एक्शन के बारे में बात करते हैं, इसलिए उन्हें इसकी आदत है.’  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान को बहुत ज्यादा परेशान किया है. ऐसे में महामुकाबले से पहले उनका पूरी तरह से फिट नहीं होना भारत के लिए बड़ी परेशानी की बात है. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक को लेकर कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे, मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं. हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं.’

विज्ञापन

 इंडिया के खिलाफ खराब रिकॉर्ड पर बोले सलमान आगा 

आईसीसी इवेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. जिसके बारे में बात करते हुए सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारा रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है, लेकिन अब हम इतिहास को नहीं बदल सकते हैं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि हर दिन नया होता है.’ इसके अलावा उन्होंने साफ कर दिया है कि स्पिनरों का इस कोलंबो में मदद मिलने वाली है. हैंडशेक विवाद पर भी अपनी प्रतिकिया देते हुए सलमान अली आगा ने कहा,  ‘मेरी निजी राय शायद मायने न रखे, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे हमेशा खेला जाता है. यह उन्हें फैसला लेना है कि वे क्या करना चाहते हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ