Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

भारत नहीं… पाकिस्तान जीतने वाला है T20 World Cup 2026! सोशल मीडिया पर वजह सामने आने के बाद उड़े फैंस के होश

IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में फिलहाल इंडिया और दक्षिण अफ्रीका सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है. इन दोनों ही टीमों को क्रिकेट पंडित भी खिताब का प्रबल दावेदार बता रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर जो संयोजन चल रहा है, उससे पाकिस्तान की टीम चैंपियन बन सकती है.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 19, 2026 20:58
IND vs PAK
IND vs PAK

IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम का अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है. जिसके कारण ही कोई भी इस टीम को खिताब का प्रबल दावेदार नहीं मान रहा है. हाल में ही सोशल मीडिया पर चर्चा चल रहे एक खास संयोजन के कारण फैंस दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम ट्रॉफी उठा सकती है. ये जानने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं. खासकर इंडिया और साउथ अफ्रीका के फैंस इस संयोजन को देखकर सकते में आ गए हैं.  

पाकिस्तान जीत सकता है T20 World Cup 2026 

पाकिस्तान की टीम ने अब तक 3 बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है. तीनों ही मौकों पर ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी. पहला मौका 1992 में हुआ था, जब वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ने इमरान खान की कप्तानी में पहली बार खिताब जीता था. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 2009 टी-20 वर्ल्ड कप में भी लीग स्टेज से बाहर हो गई थी. उस बार भी यूनिस खान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई थी. उस बार भी सरफराज खान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने खिताब उठाया था. इस बार भी ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है. वहीं पाकिस्तान की टीम भी सुपर 8 में पहुंच गई है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘क्रिकेट जरूरी, पढ़ाई बाद में …’ वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बताई बेटे के बोर्ड एग्जाम नहीं देने की वजह!

सुपर 8 में पाकिस्तान का कुछ ऐसा है शेड्यूल 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पाकिस्तान की टीम अपना पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. जिसके बाद दूसरा मैच 24 फरवरी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मैच होगा. वहीं तीसरा मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होगा. अगर पाकिस्तान की टीम ने 3 में से 2 मैचों में भी बड़ी जीत दर्ज की तो उनके लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा. पाकिस्तान की टीम फिलहाल श्रीलंका में ही अपने सभी मुकाबले खेल रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मुकाबला ड्रॉ हुआ फिर भी फाइनल में पहुंची केएल राहुल की टीम, अब जम्मू और कश्मीर से होगी खिताबी भिड़ंत 

First published on: Feb 19, 2026 08:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.