'क्रिकेट जरूरी, पढ़ाई बाद में ...' वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बताई बेटे के बोर्ड एग्जाम नहीं देने की वजह! 

Vaibhav Suryavanshi: भारत के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अच्छा प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यवंशी ने ही टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. जिसके बाद से ही उनकी पढ़ाई को लेकर चर्चा चल रही है. जिस पर अब उनके पिता ने बड़ा बयान दिया है. 

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को जिताने के बाद वैभव सूर्यवंशी अब अगले बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में लग गए हैं. जिसके कारण ही अब वैभव सूर्यवंशी अपने 10वीं के बोर्ड की परीक्षा नहीं दे रहे हैं. जिस पर बहुत ज्यादा चर्चा चल रही हैं. सभी इसके पीछे का अपना अलग-अलग कारण बता रहे हैं. जिसको देखते हुए अब वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने इसके पीछे का असल कारण बताया है. जिससे अफवाहों को विराम मिल सके. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बताया कारण 

उभरते हुए स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस बार अपने 10वीं की परीक्षा नहीं देने वाले हैं. जिसके पीछे का कारण बताते हुए वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा, ‘मेरा बेटा राजस्थान रॉयल्स IPL टीम के सदस्यों के साथ नागपुर में प्रैक्टिस कर रहा है. इस साल उसके एग्जाम को लेकर बहुत हाइप थी, इसलिए उसने उन्हें छोड़ने का फैसला किया है और अगले साल एग्जाम देगा. अगर वह एग्जाम देता तो वह ध्यान नहीं लगा पाता. वैभव जब स्कूल में रेगुलर था तो पढ़ाई में अच्छा था. उसे सभी सब्जेक्ट में 90 परसेंट से ज्यादा नंबर आते थे, लेकिन अब उसकी प्रायोरिटी क्रिकेट है.’ वैभव के पिता इससे पहले कई बार अपने बेटे को लेकर चल रही अफवाहों को बंद करने का काम करते हैं. उनके उनके खेल पर इन सभी खबरों का कोई असर नहीं हो. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में फजीहत, इस्लामाबाद में लीपापोती! पाकिस्तान के बर्तन मांजते खिलाड़ियों के कड़वे सच ने हिला दी ‘सियासत’

आईपीएल 2026 की तैयारी में लगे हैं वैभव 

मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. सूर्यवंशी के वीडियो फ्रेंचाइजी लगातार शेयर कर रही है. जहां पर वो लंबे-लंबे छक्के जड़े रहे हैं. वैभव अगर इसी अंदाज में खेलते रहे, तो जल्द ही उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता है. सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था. उनके शतक की चर्चा तो अभी तक क्रिकेट जगत में होती रहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ