हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कप्तान तिलक वर्मा ने दूसरे मुकाबले में किया धमाकेदार कमबैक, आलोचकों का कर दिया मुंह बंद!

India A: इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका ए के खिलाफ 8 रनों से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा ने बहुत ही धीमी पारी खेली थी. जिसके कारण ही उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा था. अब तिलक वर्मा ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ कमबैक किया है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

India A: श्रीलंका ए के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज में दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेल रही है. जहां पर टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. इस मुकाबले में विकेट बल्लेबाजों के लिए मददगार था. जिसके कारण ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. श्रीलंका ए के खिलाफ ट्रोल होने के बाद अब कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार वापसी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली है.  

तिलक वर्मा ने किया कमबैक  

श्रीलंका ए के खिलाफ तिलक वर्मा ने 97 गेंदों में सिर्फ 60 रनों की पारी खेली थी. उनकी धीमी पारी के कारण ही मैच एक समय फंस गया था. इसी वजह से फैंस ने उन्हें जीत के बाद भी जमकर ट्रोल किया था. अब अफगानिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा ने धमाकेदार कमबैक किया है. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने 73 गेंदों में 66 रनों की अहम पारी खेली. इस दौरान तिलक ने 5 चौके भी जड़े. कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बीच हुई साझेदारी के कारण ही टीम इंडिया ने बारिश से बाधित मैच में 49 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 349 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. तिलक ने इस मुकाबले में ज्यादा डॉट बॉल नहीं खेला. जिसका फायदा टीम के अन्य बल्लेबाजों को मिला.  

ये भी पढ़ें: विराट-हार्दिक की जगह कौन? AFG के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

विज्ञापन

बीसीसीआई ने तिलक वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी 

हाल के समय में तिलक वर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही बीसीसीआई उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देख रही है. इसी कारण ही इंडिया ए की कप्तानी उन्हें सौंपी गई है. इसके अलावा तिलक वर्मा को अब टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का उप कप्तान बना दिया गया है. श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में वो ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में तिलक वर्मा को अब अपना प्रदर्शन और बेहतर करना होगा. जिससे वो अपनी पहचान मैच विनर खिलाड़ी के रूप में बना सके. 

ये भी पढ़ें: 6, 6, 4, 4… 148.15 स्ट्राइक रेट, इंडिया के लिए भी गरजा पंजाब किंग्स के इस 23 साल के बल्लेबाज का बल्ला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola