हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND W vs AUS W Preview: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम ठोकेगी सेमीफाइनल का दावा, एक क्लिक में जानें सबकुछ

IND W vs AUS W Preview: महिला वनडे विश्व कप 2025 में 12 अक्टूबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम वीडीसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में भिड़ेंगी. दोनों टीमों की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम का हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग 11 आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

IND W vs AUS W Preview: महिला विश्व कप 2025 में 12 अक्टूबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. भारत को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में भारतीय टीम टूर्नामेंट का होने वाला अपना चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतना चाहेगी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 2 जीत और 1 हार का सामना करना पड़ा है. चौथे मैच से पहले आइए अहम चीजों पर डालते हैं एक नजर.

वापसी करना चाहेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और जीतकर सेमीफाइनल के लिए दावा ठोकना चाहेगी. हालांकि भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल को फॉर्म हासिल करनी होगी. दोनों बैटर ने अब तक अपने बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेली है. इसके अलावा टॉप ऑर्डर में हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिंक्स भी अब तक विश्व कप में खासा कमाल नहीं कर सकी हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन बल्लेबाजों को अपनी फॉर्म ढूंढनी होगी, नहीं तो भारत को आने वाले मैच में परेशानियां आएंगी.

ये भी पढ़ें:-IND vs WI: कप्तानी के बाद शुभमन गिल ने हासिल की अब रोहित शर्मा से ये कुर्सी, विराट को भी छोड़ा पीछे

विज्ञापन

कब और कहां देखें मुकाबला?

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा. इसके अलावा फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 59 वनडे मैच खेले गए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 48 मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 11 मैच अपने नाम किए हैं. हेड टू हेड में भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया टीम से काफी पीछे है.

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं

भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, एलाना किंग, मेगन स्कट.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘उसमें 300 रन बनाने की भूख’, अनिल कुंबले ने इस युवा खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola