IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर अपना क्रिकेट करियर बचा लिया था. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आने वाले हैं. 27 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के दौरान रोहित को बतौर बल्लेबाज खुद को साबित करना होगा. फिलहाल हिटमैन बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. हालांकि अगर वो इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनके पास 39 साल की उम्र में भी इतिहास रचने का मौका है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं रोहित शर्मा
टीम इंडिया 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेलने वाली है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है. अगर इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया, तो वो भारतीय सरजमीं पर 39 वर्ष की उम्र में वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. भारतीय सरजमीं पर वनडे शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड रोहित अपने नाम कर सकते हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर वो बड़ा रिकॉर्ड बना चुके हैं. किसी भी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने 39 साल की उम्र में वनडे शतक नहीं जड़ा था. दिग्गज सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड उन्होंने पहले से ही तोड़ दिया अब वो दूसरे रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं. रोहित को हालांकि ये इतिहास रचने के लिए पिछले मैच की फॉर्म को ही जारी रखना होगा. पिछले मैच में हिटमैन ने तूफानी बल्लेबाजी की थी.
खतरे में रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. अब वो सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आते हैं. जहां पर भी हिटमैन का सपना आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना और जीतना है. हालांकि वर्ल्ड कप फिलहाल रोहित के लिए बड़ा दूर नजर आ रहा है. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हिटमैन के बल्ले से नहीं आए, तो उनका पत्ता वनडे टीम से भी कट सकता है.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब खेलेगी पहला मैच? उसी दिन पाकिस्तान की टीम भी उतरेगी मैदान पर, जानें पूरी डिटेल्स
अगर रोहित शर्मा वनडे टीम से भी बाहर हुए , तो उनका इंटरनेशनल करियर ही खत्म हो जाएगा. टीम इंडिया में आगे भी खेलने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा को कम से कम 2 मैचों में अच्छी पारियां खेलनी होगी. भारतीय टीम पहले से ही मुख्य 5 खिलाड़ियों के बिना ये सीरीज खेल रही है. ऐसे में सीनियर खिलाड़ी होने के नाते रोहित शर्मा के ऊपर पहले से ज्यादा दबाव रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: लंदन से तिरुवनंतपुरम पहुंचे विराट कोहली, काला चश्मा और ब्लैक आउटफिट में दिखा स्टाइलिश अंदाज
संबंधित खबरें
Hong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
33 mins ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
1 hr agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
2 hrs agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
2 hrs agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
4 hrs agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
5 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines