VIDEO: लंदन से तिरुवनंतपुरम पहुंचे विराट कोहली, काला चश्मा और ब्लैक आउटफिट में दिखा स्टाइलिश अंदाज

Virat Kohli: विराट कोहली लंदन से तिरुवनंतपुरम पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया. इस दौरान किंग कोहली का ब्लैक आउटफिट और स्टाइलिश अंदाज काफी वायरल हो गया. किंग कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत पहुंचे हैं.

विराट कोहली एयरपोर्ट पर/ Image Source: Screengrab/ X Viral Video

विराट कोहली एयरपोर्ट पर/ Image Source: Screengrab/ X Viral Video

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाना है. भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लंदन से तिरुवनंतपुरम पहुंच गए हैं. कोहली ने आखिरी बार भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. अब किंग कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. इससे पहले उनका स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

वायरल हुआ विराट कोहली का स्टाइलिश अंदाज

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 23 सितंबर को वह लंदन से तिरुवनंतपुरम पहुंचे. इस दौरान किंग कोहली ब्लैक चश्मे और ब्लैक आउटफिट में दिखे. उनका स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वही, किंग कोहली और रोहित शर्मा 24 सितंबर से अभ्यास शुरू कर सकते हैं. दोनों की निगाहें वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं, जो अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है.

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आखिरी बार भारत के लिए इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित ने अपने आखिरी मैच में शतकीय पारी खेली थी, जबकि किंग कोहली ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2 अर्धशतक लगाए थे. इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने 11, 26 और 138 रनों की पारी खेली थी. इस सीरीज में रोहित के संन्यास की अफवाहें भी उड़ी थी. लेकिन उन्होंने आखिरी मैच में शतक जमाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया था.

इसके अलावा किंग कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 5, 65 और 74 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता था. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों दिग्गज रन बनाने के लिए तैयार हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों को रन बनाना पसंद है.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार आंकड़े

विराट कोहली और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्रमांश पहले और दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. किंग कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 मैचों की 41 पारियों में 66.50 की औसत के साथ 2261 रन बनाए हैं. उन्होंने 9 शतक के अलावा 11 अर्धशतक भी बनाए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने 37 मैच की 35 पारियों में 57.60 की औसत के साथ 1613 रन बनाए हैं. उन्होंने भी 3 शतक के अलावा 12 अर्धशतक जमाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ