एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब खेलेगी पहला मैच? उसी दिन पाकिस्तान की टीम भी उतरेगी मैदान पर, जानें पूरी डिटेल्स
Asian Games 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जल्द ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जिस दिन भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी, उसी दिन पाकिस्तान की टीम भी अपना पहला मैच खेलेगी. यहां जानिए भारत का पहला मैच कब होगा.
एशियन गेम्स में 28 सितंबर को होगा भारत का पहला मैच (PIC Credit -ANI)
Asian Games 2026, Team India: जापान के आईची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. अब सबकी नजरें भारतीय मेंस क्रिकेट टीम पर टिकी हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जल्द ही एशियन गेम्स में एक्शन में नजर आएगी. भारतीय टीम एक बार फिर गोल्ड अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जिस दिन भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी, उसी दिन पाकिस्तान की टीम भी अपना पहला मैच खेलेगी. तो चलिए जानते हैं एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब अपना पहला मैच खेलेगी.
विज्ञापन
एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब खेलेगी पहला मैच?
एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 24 सितंबर से होने वाला है. ग्रुप स्टेज के पहले मैच में मेजबान जापान और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. उसी दिन हांगकांग चाइना और मलेशिया के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज के खत्म होने के बाद 28 सिंतबर से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे. टीम इंडिया को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है.
विज्ञापन
भारतीय टीम एशियन गेम्स में अपना पहला मैच सोमवार, 28 सितंबर को खेलेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि भारत का सामना किस टीम से होगा. भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है. ऐसे में क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत जापान, नेपाल और अफगानिस्तान में से किसी एक टीम से हो सकती है. एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया पहले ही जापान पहुंच चुकी है.
Smiles, cheers, and a 𝙨𝙥𝙚𝙘𝙞𝙖𝙡 𝙛𝙞𝙧𝙨𝙩 to remember ✨🙌
टीम इंडिया की तरह पाकिस्तान की टीम भी 28 सितंबर को अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी. पाकिस्तान को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. पाकिस्तान का पहला मैच 28 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ कौन सी टीम होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है. भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेंगी.
भारत में एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जा रहा है. क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के एशियन गेम्स मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.