IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स रांची में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भी टीम इंडिया के पास बड़ी जीत दर्ज करने का बहुत ही अच्छा मौका है. इस मुकाबले में सभी की नजरें टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर पर टिकी होंगी. पहले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने अय्यर दूसरे मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. वो दिग्गज विराट कोहली की भी बराबरी पर कर सकते हैं.
श्रेयस अय्यर कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
टीम इंडिया के लिए टी-20आई फॉर्मेट में अब तक सिर्फ 6 कप्तानों ने ही प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है. जिसमें जसप्रीत बुमराह और सुरेश रैना ने 1-1 बार बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है. वहीं श्रेयस अय्यर ने 2 प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है. इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम तीसरे नंबर पर है. कोहली 3 बार बतौर कप्तान टी-20 में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीते हैं.
ऐसे में अगर दूसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, तो वो किंग कोहली की बराबरी पर पहुंच जाएंगे. अय्यर जब भी फॉर्म में होते हैं, तो वो लगातार रन बनाते हैं. जिसके कारण ही सभी की अय्यर से बड़ी उम्मीदें हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं. यादव को कुल 4 बार बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार टी-20 में मिला था. वहीं नंबर 1 पर मौजूद रोहित शर्मा ने ऐसा कुल 7 बार किया था. वहां तक पहुंचने में फिलहाल अय्यर को समस्या आने वाली हैं.
दूसरे मैच में अय्यर को दिखाना होगा दम
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया एक बार फिर से टॉस ही जीतना चाहेगी. जिसके बाद टीम इंडिया को असली टेस्ट खुद लेना होगा. अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है, तो वेस्टइंडीज की टीम चैलेंज पेश कर सकती है. वहीं ऐसे समय में टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों का ही टेस्ट हो जाएगा. भारतीय गेंदबाजों को स्कोर डिफेंड करना होगा. वहीं भारतीय बल्लेबाजों के ऊपर 240 रनों के आस-पास का स्कोर देने का चैलेंज होगा.
ये भी पढ़ें: बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह? ये रही बड़ी वजह
टीम इंडिया के सुपरस्टार कप्तान श्रेयस अय्यर भी चाहेंगे कि पहले बल्लेबाजी करके टीम सबसे बड़े स्कोर की तरफ देखें. हालांकि उसके लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को भी पावरप्ले में रनों की बारिश करनी होगी. इस मुकाबले में नमन धीर का भी टेस्ट होगा. पहले मुकाबले में नमन धीर ने बड़े ग्राउंड का फायदा उठाकर 3 विकेट हासिल किए थे. अब दूसरे मुकाबले में भी वो छाप छोड़ना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? देरी की वजह का भी हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
26 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines