बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह? ये रही बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल मंच पर वैभव सूर्यवंशी अपनी पहचान बना चुके हैं. बिहार के रहने वाले वैभव अब पूरी दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. हालांकि आगामी रणजी ट्रॉफी के शुरुआती 2 मैचों के लिए उन्हें बिहार की रणजी टीम में मौका नहीं मिला.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी/ Image Source: ANI

Vaibhav Sooryavanshi: रणजी ट्रॉफी 2026-27 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. टूर्नामेंट का आगाज 11 अक्टूबर से होने वाला है. अब तक कई राज्यों ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. भारत के कई स्टार खिलाड़ी अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं. 7 अक्टूबर को बिहार ने भी अपनी रणजी ट्रॉफी टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है. हालांकि बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है, जिन्होंने बिहार के लिए पिछले साल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

बिहार ने शुरुआती दो मैचों के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. लेकिन वैभव को शामिल नहीं किया गया है. दरअसल वैभव इन दिनों भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं. इसके बाद भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है. वैभव को भी भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है. ऐसे में वह शुरुआती दो रणजी मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे. इस वजह से उन्हें मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने साकिबुल गनी को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तानी का जिम्मा दिया है. साकिबुल गनी लगातार बिहार के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने बल्ले से रन बना रहे हैं. इसके अलावा उप-कप्तानी का जिम्मा हिमांशु सिंह को दिया गया है. बिहार की टीम 11 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.

साकिब हुसैन को भी मिली जगह

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शानदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को भी बिहार की टीम में शामिल किया गया है. साकिब ने एसआरएच के लिए पिछले सीजन में 11 मैच खेले थे और 26.46 की औसत के साथ 15 विकेट अपनी झोली में डाले थे. उन्होंने एसआरएच के लिए शानदार गेंदबाजी की थी. खासकर उन्होंने डेथ ओवर में टीम के लिए किफायती गेंदबाजी की थी.

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार का स्क्वाड


साकिबुल गनी (कप्तान), नमन गौरव, पीयूष सिंह, बिपिन कुमार सौरभ (विकेटकीपर), आयुष लोहारुका, मंगल महारौर, श्रमण निग्रोध (विकेटकीपर), आकाश राज, पृथ्वी राज, हिमांशु सिंह (उपकप्तान), खालिद आलम, सूरज कुमार कश्यप, साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, शब्बीर खान, राघवेंद्र सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: तरुण कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, नवाज खान, मलय राज, दानिश आलम.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ