इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच, स्टीफन फ्लेमिंग लेंगे बड़ा फैसला?

Eric Simons to England Team: चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग अब इंग्लैंड टीम में शामिल हो गए हैं. उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. फ्लेमिंग के बाद अब CSK का एक और पूर्व कोच इंग्लैंड के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो सकता है.

stephen fleming

स्टीफन फ्लेमिंग अपने पूर्व साथी को इंग्लैंड कोचिंग स्टाफ में कर सकते हैं शामिल (Image: ANI)

Eric Simons to England Team: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में कुछ बड़े बदलाव हो रहे हैं. स्टीफन फ्लेमिंग के बाद माइकल हसी और एरिक सिमंस की भी कोचिंग स्टाफ से विदाई हो गई है. फ्लेमिंग CSK को अलविदा कहने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच बन गए थे. अब खबर सामने आ रही है कि CSK के एक और पूर्व कोच को इंग्लैंड टेस्ट टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही आधिकारिक रूप से ऐलान कर सकता है.

विज्ञापन

इंग्लैंड टेस्ट टीम में एक और पूर्व CSK कोच की एंट्री

स्टीफन फ्लेमिंग के बाद अब CSK के पूर्व गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस की इंग्लैंड टेस्ट टीम में एंट्री हो सकती है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है. इसी वजह से इंग्लैंड ने टेस्ट और सीमित ओवरों के क्रिकेट में अलग-अलग हेड कोच नियुक्त किए हैं. फ्लेमिंग टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे. रिपोर्ट में बताया गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही एरिक सिमंस को गेंदबाजी कोच नियुक्त करने वाला है. इसके अलावा नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट भी सामने आएगी.

विज्ञापन

कैसा रहा है एरिक सिमंस का कोचिंग करियर?

पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एरिक सिमंस को 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स का गेंदबाजी कोच और कंसल्टेंट नियुक्त किया गया था. वह सालों तक CSK का हिस्सा रहे. स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई के बाद खबर आई कि एरिक सिमंस भी चेन्नई सुपर किंग्स को अलविदा कह चुके हैं और उनकी जगह मोहित शर्मा को नया गेंदबाजी कोच नियुक्त करने का फैसला किया गया है. जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषणा हो जाएगी.

विज्ञापन

बता दें कि एरिक सिमंस ने साउथ अफ्रीका के लिए 23 वनडे मैचों में हिस्सा लिया और 33 विकेट झटके. इसके अलावा उन्होंने 123 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिनमें 330 विकेट झटके. 2002 में उन्हें साउथ अफ्रीका का हेड कोच नियुक्त किया गया था.

2010 से 2012 तक वह भारत के गेंदबाजी कोच भी रहे थे. इसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ भी कोच के रूप में काम किया. साफ तौर पर, उन्हें गेंदबाजी कोच के रूप में काफी अनुभव है. इसका उदाहरण फैंस ने कई बार देखा है, जब CSK ने कमजोर गेंदबाजी लाइनअप के बावजूद IPL में अच्छा प्रदर्शन किया है. उनके फ्लेमिंग के साथ रिश्ते भी अच्छे हैं. इसी वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उन्हें अपने साथ जोड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ